लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप भावनात्मक रूप से प्रभावित हो सकतें हैं। लव पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार से तर्क करने से बचें। परिवार की परेशानियों को सुलझाने में आपका सारा दिन गुजर जाएगा। आपका कहीं घूमनें का कार्यक्रम रद्द हो सकता है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज के दिन प्रेमी से मुलाकात होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जा सकते हैं। आपकी कोशिश रहेगी की आप अपने पार्टनर के साथ आपके मजबूत हों। भाई-बहन से रिश्ते सुधरेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। आपकी कोशिश रहेगी कि आपके रिलेशन में विश्वास और प्रेम की बढ़ोत्तरी हो। रिलेशन की नींव न डगमगाए इसके लिए आपको संयम और समझदारी से काम लेना पड़ेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। ब्लड प्रेशर आपको परेशान कर सकता है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कार्यवश अपको अपने प्रियजनों से दूर जाना पड़ सकता है। अगर आपका लव रिलेशन पहले टूट चुका है, तो जीवन में प्रेम की वापसी होने के योग नजर आ रहें हैं। मैसेज या फेसबुक पर लव पार्टनर से संपर्क करें। बॉस आपके कार्य से खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकता है।