फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Rashifal 2020 | मकर राशिफल 2020

Thu, 12 Dec 2019 09:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
capricorn rashifal 2020 capricorn horoscope prediction 2020
rashifal 2020
मकर राशिफल 2020 की मदद से आप नए साल की भविष्यवाणी को जान सकेंगे। इस राशिफल में आर्थिक, करियर-व्यापार, पारिवारिक, विवाह और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी दी गई है। तो चलिए पढ़ते हैं मकर राशिफल 2020
capricorn rashifal 2020 capricorn horoscope prediction 2020
राशि
मकर राशि का स्वामी शनि होता है। राशिचक्र की यह दसवीं राशि है। इस राशि वाले जातक गहरी सोच वाले होते हैं। धन एवं व्यापार के मामले इस राशि के जातक बहुत सावधान रहते हैं। ये एक समय में कई कार्य करने में सक्षम होते हैं। मनोरंजन करने वाले होते हैं। इस राशि की महिलाएँ अपने घर को व्यवस्थित रखती हैं। कभी-कभार इस राशि के जातक अपने स्वार्थ को आगे रखते हैं और इन्हें खुद पर भरोसा भी नहीं होता है। ये बाचाल प्रवृति के होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को भलिभांति समझते हैं। इसके अलावा इस राशि वाले दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। संदेह करना इनका नकारात्मक पक्ष है।
capricorn rashifal 2020 capricorn horoscope prediction 2020
rashifal 2020
आर्थिक जीवन 2020
मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हो सकता है। इस वर्ष आपकी किसी गलती से धन हानि हो सकती है। आर्थिक संकट से बचने के लिए बजट प्लान किया जा सकता है। वित्तीय लालच में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो अनैतिक या गैर कानूनी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
capricorn rashifal 2020 capricorn horoscope prediction 2020
करियर राशिफल 2020
करियर-व्यापार 2020
मकर राशि वालों को इस साल सामान्य परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग एमएनसी कंपनियों में कार्य कर रहे हैं तो उन्हें इस वर्ष तरक्की प्राप्त होगी। वहीं जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें जून के बाद से अच्छा मुनाफा हो सकता है।
 
विज्ञापन
capricorn rashifal 2020 capricorn horoscope prediction 2020
rashifal 2020
पारिवारिक जीवन 2020
वर्ष के शुरुआत में ख़शहाली बनी रहेगी। घर में ख़ुशहाली का भाव बना रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से ख़ुशियां आएंगी। जुलाई में परिवार वालों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। इस बीच घर वालों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। सितंबर में घर पर कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। समाज में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। नवंबर में परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना रहेगी। हालांकि जनवरी में उनका पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed