फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Uday: मेष राशि में बुध का उदय 10 मई को, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Mon, 08 May 2023 01:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 08 May 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
Budh Uday Rise of Mercury in Aries on May 10 know its effect on 12 zodiac signs
बुध ग्रह के उदय का 12 राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

Budh Grah Uday: नवग्रहों में बुध को सबसे छोटा और तेज़ गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। यह सूर्य के बहुत ही नजदीक है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को बुद्धि,वाणी और व्यापार का कारक कहा गया है और कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी होने पर यह जातकों को अच्छा स्वास्थ्य,उच्च ज्ञान, तीव्र बुद्धि और संतुष्टि प्रदान करते हैं। बुध मज़बूत होने पर व्यक्ति को शुभ परिणामों के साथ-साथ हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है वहीं बुध के कारक तत्व में गणित, ज्योतिष, लेखक, वक्ता और हास्य प्रमुख है। जिसका बुध अच्छा होता है उसकी तर्क शक्ति अच्छी होती है। ग्रहों के राजकुमार बुध 10 मई को मेष राशि में उदय होंगे जहां पहले से राहु विराजमान है। बुध के उदय होने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा। आइये जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा ?

Budh Uday Rise of Mercury in Aries on May 10 know its effect on 12 zodiac signs
राशि

मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध अकारक होते है इसलिए बुध का उदय आपके लग्न में होने से आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। इस समय आपको शत्रु पक्ष से कुछ दिक्क्त हो सकती है वहीं धन को लेकर भी समस्या आ सकती है। इस समय आपको अपने भाइयों और मित्रों से उचित सहयोग प्राप्त नहीं होगा जिससे आपका मन खिन्न रह सकता है। इस समय आपकी जो यात्राएं होगी वो आपको थकाने वाली होगी। लग्न में बुध के साथ राहु होने के कारण आपको वाणी का प्रयोग सोच समझकर करना होगा। 

Budh Uday Rise of Mercury in Aries on May 10 know its effect on 12 zodiac signs
राशि

वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदय द्वादश भाव से होगा जहां से जातक के व्यय का विचार होता है। इस समय आपके खर्चों में अकारक वृद्धि देखने को मिल सकती है वहीं मित्रों की ओर से कोई कष्ट भी संभव है। इस समय आपको किसी काम के कारण अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग भी दिखाई दे रहे है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना होगा। किसी भी प्रकार के त्वचा के विकार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Uday Rise of Mercury in Aries on May 10 know its effect on 12 zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदय लाभ भाव यानी कि एकादश भाव में होगा। इस भाव में उदय हो रहे बुध के प्रभाव से आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। इस समय आपको अपने मित्रों से कोई बड़ी मदद मिल सकती है जिससे आपका काफी समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। आप इस समय नई योजना बनाने में सफल होंगे और आपको उसका अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। इस समय वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहने वाली है वहीं प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने वाला है। 

विज्ञापन
Budh Uday Rise of Mercury in Aries on May 10 know its effect on 12 zodiac signs
राशि

कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदय दशम भाव से होगा। इस भाव से जातक के कर्म का विचार किया जाता है। इस भाव में बुध के उदय होने से आप कार्य स्थल पर अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। इस दौरान आपको अपने कर्म स्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। बैंकिंग और लेखन से जुड़े जातकों को कोई बड़ा काम दिया जा सकता है। इस समय मां की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा वहीं आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed