फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि शत्रुओं से हैं परेशान और जल्द बनना चाहते हैं धनवान तो पूजा में जरूर शामिल करें पान

Tue, 04 Sep 2018 05:12 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
Betel leaf remedies for good luck
pan

सनातन परंपरा में तमाम संस्कारों और देवी-देवताओं की साधना में प्रयोग लाया जाने वाला पान आपकी जिंदगी में सुख-समृद्धि और सम्मान बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम हो सकता है। आइए जानते हैं कि पूजा की थाली में शुभ माना जाने वाले पान के तमाम अचूक उपाय —

Betel leaf remedies for good luck
pan

सुख-समृद्धि के लिए
धार्मिक ग्रंथों में श्रीफल आदि के साथ पान को भी काफी शुभ माना गया है। यदि आपके जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं तो पूजा में पान का प्रयोग करके आप उसे जल्द से जल्द दूर कर सकते हैं। संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलवीरा, हनुमान जी की इस चौपाई का स्मरण करते हुए मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाने से जीवन में आ रही तमाम बाधाएं दूर हो जाती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

Betel leaf remedies for good luck
p

कारोबार में सफलता के लिए
यदि काफी श्रम करने के बावजूद कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो शनिवार के दिन पांच पीपल के हरे पत्ते और पांच डंठल वाले पान के पत्ते को एक धागे में पिरोकर अपनी आॅफिस या दुकान की पूर्व की दिशा में किसी पवित्र स्थान में टांग दें और अगले शनिवार उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रहे कि पान के पत्ते और पीपल के पत्ते कटे-फटे न हों। इस उपाय को सात शनिवार करने से निश्चित रूप से लाभ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Betel leaf remedies for good luck
pan

मनोकामना पूरी करने के लिए
यदि आप भगवती के उपासक हैं तो आप शुक्रवार के दिन मां जगदंबा के किसी भी स्वरूप की साधना-अराधना में पान का प्रयोग अवश्य करें। साधक को चाहिए कि मन में अपनी कामना को कहते हुए शुक्रवार के दिन मां जगदंबे को मीठा पान अर्पित करे। लगातार सात शुक्रवार तक किए गए इस प्रयोग से आद्या शक्ति जरूर प्रसन्न होती हैं और साधक की मनोकामना को पूर्ण करते हुए उसके जीवन को मीठे पान की तरह मिठास से भर देती हैं।

विज्ञापन
Betel leaf remedies for good luck
pan

सभी बाधाओं को दूर करने के लिए
भगवान गणेश सभी तरह की बाधाओं को दूर करने वाले हैं। गणपति की पूजा में पान का प्रयोग सभी प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। यदि आपको तमाम कोशिशों के बावजूद काम में सफलता नहीं मिल रही है तो आप बुधवार के दिन गणेश जी में मंदिर में जाकर पान के पत्ते के साथ सुपारी और इलायची चढ़ाएं। निश्चित रूप से बाधाएं दूर होंगी और काम पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में मिठास लाने के लिए गणपति को मीठा पान चढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed