फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और मीन राशि वालों का निवेश संबंधी मामलों में दिन रहेगा शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 16 Jun 2024 08:45 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16  June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
16 jजून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 16  June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर जोर देंगे। आपने यदि अपने बिजनेस में पिछले कुछ समय से कुछ प्लानिंग की थी, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित चल रही समस्याओं को आज आप नजरअंदाज ना करें। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 16  June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है।  आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।  आप किसी से बहुत ही तोल मोलकर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।  आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, जिस कारण तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा।  आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप  वहां बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16  June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Da। ily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपके किसी  मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात हो, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवा ना उखाड़े। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने विरोधियों से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह  पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16  June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार में  आपका मान सम्मान बढेगा, क्योंकि आपकी दी गई सलाह पर लोग अमल करेंगे। आप कोई बड़ा डिसीजन  परिवार के हित में ले सकते हैं। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए  कोई महत्वपूर्ण योजना में धन लगा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप जीवनसाथी से बातचीत करके किसी निवेश संबंधी योजना को बनाएंगे।  आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को  महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed