27 जून 2018, बुधवार के दिन सबसे अशुभ योग बनने जा रहा है। दरअसल इस दिन चन्द्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा जिसके कारण से विष योग बनेगा। शनि पहले से ही धनु राशि में गोचर है। विष योग तब बनता है जब शनि और चन्द्रमा धनु राशि में एक साथ होते हैं। कुंडली में विष योग शनि और चंद्रमा के तीसरे, सातवें या दसवें घर में होने से यह योग बनता है।
27 जून को बनेगा अशुभ विष योग, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, बचने के लिए करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन राशियों पर पड़ेगा विषयोग का असर-
अशुभ असर- वृषभ, कन्या, धनु और मकर राशि पर
सामान्य असर- मिथुन, कर्क ,वृश्चिक और मीन राशि पर
शुभ असर- मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि पर
विष योग से बचने के उपाय
विष योग चंद्रमा और शनि की युति के कारण से बनता है तो ऐसे में चंद्रमा और शनि के इस दोष को शांत करने के लिए ये उपाय करना चाहिए।
- पीपल के वृक्ष पर सभी देवी-देवताओं का निवास स्थान होता है ऐसे में विष योग से बचने के लिए जल और नारियल चढ़ाना चाहिए।
- विष योग के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन सरसों का तेल, काली उड़द और तिल का दान करना चाहिए और शनि मंदिर में जाकर तेल का दीपक जलाएं।
- चंद्रमा को शांत करने ले लिए शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं विष योग का अशुभ प्रभाव दूर होगा।
- हनुमान मंदिर जाकर भगवान हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।