फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: इन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा सितंबर का महीना, होगा भाग्योदय

Sat, 28 Aug 2021 07:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 28 Aug 2021 07:45 AM IST
विज्ञापन
planet changes in september 2021 5 zodiac signs will be lucky
सितंबर माह में ग्रह गोचर - फोटो : Pixabay

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह निरंतर अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। एक विशेष अवधि और चाल के अनुसार ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। इन ग्रहों की हलचल से ही सभी राशियां प्रभावित होती हैं। इसी कड़ी में सितंबर माह 2021 में 5 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों में बुध, गुरु सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह शामिल हैं। 6 सितंबर को दो ग्रह अपनी राशियां बदलेंगे। इनमें शुक्र और मंगल ग्रह शामिल हैं। जहां शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेगा, तो वहीं मंगल कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके बाद 14 सितंबर को गुरु का गोचर होगा, जो कि एक महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन है। देवगुरु बृहस्पति इस दिन मकर राशि में आएंगे। फिर 17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और अंत में बुध देव 22 सितंबर को तुला राशि में आएंगे, जहां ये शुक्र ग्रह के साथ युति करेंगे। ग्रहों की इस चाल का प्रभाव सभी राशियों पड़ेगा। सितंबर माह में पांच राशि के जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 



planet changes in september 2021 5 zodiac signs will be lucky
वृष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना शानदार बीत सकता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल होगी। सितंबर में भाग्य भी आपका साथ देगा। इस मास आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। जहां तक आपकी आर्थिक स्थिति का सवाल है तो उसमें भी ग्रोथ होगा। यदि आप निवेश करेंगे तो उसमें आपको फायदा हो सकता है।

planet changes in september 2021 5 zodiac signs will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर मास अच्छा बीतेगा। इस माह में आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी और आपका करियर भी उछाल मारेगा। तरक्की के पूरे आसार हैं। इस महीने में आपका तनाव भी काफी हद तक कम होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप प्रसन्न दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
planet changes in september 2021 5 zodiac signs will be lucky
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सितंबर माह कई खुशियां लेकर आ रहा है। इस माह में आपके बिगड़े हुए कार्य पूरे होंगे। परेशानियां कम होंगी और लाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लाभ के साधनों में वृद्धि के प्रबल संकेत हैं।

विज्ञापन
planet changes in september 2021 5 zodiac signs will be lucky
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह माह किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। यदि आप इस महीने आर्थिक निवेश करेंगे तो आपको उसमें भी लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह माह भाग्यशाली साबित हो सकता है। प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed