Ank Jyotish Numerology Predictions 30 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक-1
आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकती हैं। सरकारी नौकरी वाले जातकों को बॉस के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी खास काम में लगे हैं, तो वह आज पूरा होगा।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – लाल।
अंक–2
कार्यक्षेत्र के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। आज अपनी सेहता का ध्यान रखें। आंखों की तकलीफ डाक्टर के द्वार पर ले जा सकती है। मन विचलित रहेगा। आज किसी से बात करने के दौरान खूब सावधानी बरतें।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- गोल्डन।
अंक - 3
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। लेकिन प्यार बरकरार रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने की संम्भावना है। दोस्तों ने अगर उधार लिया है, तो धन वापस मिल सकता है।
शुभ अंक - 21,
शुभ रंग – फिरोजी।
अंक –4
आज सावधानी से निर्णय लें। किसी भी नये कार्य या निर्णय लेने से पहले सोच लें। बिना सोचे हुऐ कार्य आपको नुकसान दिला सकते हैं। नौकरी में ट्रांस्फर हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां तनाव ला सकती हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला।