Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 17 January 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
आज आपमें आत्मविश्वास और मनोबल अच्छा रहेगा। आयात-निर्यात, व्यापार और मेहमानों का साथ रहेगा। धन लाभ के आसार हैं। काम को समय पर पूरा करने का दबाव आप पर होगा। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। सोचे हुए कार्य बनेंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतेंगे, तो बेहतर होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- भूरा
अंक- 2
आज आप किसी तीर्थ स्थान या धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं। राजकीय कार्य संपन्न होंगे। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। आंख मूदकर किसी पर भरोसा न करें, अन्यथा आपके साथ विश्वासघात हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सुनहरा
अंक- 3
आर्थिक रूप से आपको कोई न कोई दिक्कत पेश आएगी। व्यर्थ की उलझनों में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन मधुरता भरा होगा। शेयर, संपत्ति आदि की खरीद और बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। आय की नई राहें निकलने की संभावना है। जिंदगी से ज्यादा पाने और वक्त से पहले शिखर पर पहुंचने की चाहत न रखें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- हरा
अंक- 4
रोजगार व आजीविका के बेहतर अवसर सुलभ होंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने सभी कार्य निपटा लेंगे। विवाद व व्यर्थ की कहासुनी से बचें। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप उनके स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हल्का नीला