Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 16 May 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
कारोबार में नए सम्पर्क बनेंगे। धन लाभ आपको उतना नहीं होगा जितना व्यापार में आपने परिश्रम किया है। घर के लिये आप खरीददारी करेंगे। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। उनके साथ घूमने जा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बार-बार खराब हो सकता है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 2
विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। हर मुश्किल परिस्थिति में आप अपने परिवार को साथ में खड़ा पायेंगे। पति-पत्नी में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं।
शुभ अंक -12
शुभ रंग- लाल
अंक 3
आज संतान की शिक्षा, कालेज का चयन, विषय का चयन, कैरियर आदि को लेकर असमंजस बना रहेगा। आपको नौकरी व प्लेसमेंट के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बीमारी पर खर्च की भी संभावना है। कुछ लोगों के जीवन में प्रेम की एंट्री होगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- पीला
अंक 4
व्यापार में किसी को भी उधारी न करें, अगर आवश्यक परिस्थिति में करना पड़े तो चेकों से आदान-प्रदान करें। किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। ज्ञान के प्रस्तुतीकरण में कहीं न कहीं आप पिछड़ सकते हैं। थोड़ा चतुर होना बेहतर परिणाम देगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी