Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 14 April 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
संतान की शिक्षा को लेकर मन में चिंता रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य फिर गति पकड़ेंगे। कला, विज्ञान एवं भौतिकी से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ का दिन है। खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन कमाई का जरिया आप तलाश ही लेंगे। पुत्र से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी
अंक 2
कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। शादी-शुदा जीवन में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
कार्यक्षेत्र में आज आपकी मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी जो विवाह के इच्छुक हैं, उनका रिश्ता होने की संभावना है। अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- क्रीम
अंक 4
आज भावना में बहकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। संगीत एवं कला में रुचि आपको प्रशंसा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे। परिजनों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- भूरा