Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 13 May 2022: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के संकेत है। बिजनेस में कुछ नया करने का विचार आएगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने साथी का विश्वास अवश्य प्राप्त करें। कोई नया अवसर या अनुबंध से आपको फायदा मिलने की सम्भावना है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
आज आपके लिए मेहनत करने का दिन होगा क्योंकि कड़ी मेहनत और दृढ़ विश्वास आपकी सफलता की कुंजी है। व्यापारिक सौदों के लिए आज का दिन शुभ है। कुछ नया और अलग करते रहें और गलतियां करने में संकोच न करें इससे सीखने से ही आप निपुण बनेंगे।
शुभ अंक-21
शुभ रंग-सफेद
आज का दिन आपके लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने में बीतेगा। धन के मामले में आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही कार्यस्थल में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी एकाग्रता में कमी न आने दें। यदि आवश्यक हो तो यात्रा करने से बचें।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-हल्का पीला
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आप भाग लेंगे जिसमें आपका उत्साह जोश में रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा कोई दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। धन लाभ का संकेत हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा