अंकशास्त्र ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा है। इसमें जातक के जन्म की तारीख के आधार पर उसका मूलांक निर्धारण किया जाता है। अंकशास्त्र में एक से लेकर नौ तक अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक व्यक्ति के मूलांक के अनुसार उसके बारे में जानकारी दी जाती है। हर मूलांक पर अलग ग्रह का अधिपत्य होता है। उसी के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन पर प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म माह की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध देव हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ज्ञान और बुद्धि का कारक माना गया है। बुध के प्रभाव होने के कारण मूलांक 5 के जातक वाकपटुता में माहिर होते हैं। बुध एक युवा ग्रह है इसलिए मूलांक 5 के लोग साहसी और कर्मशील होते हैं और चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तत्पर रहते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 5 वालों का स्वभाव, विशेषताएं, कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन के बारे में
इन तारीखों पर जन्में लोगों को व्यापार में मिलती है अपार सफलता, दो शादियां होने की रहती है संभावना
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:29 AM IST
सार
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म माह की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध देव हैं। बुध के प्रभाव होने के कारण न मूलांक 5 के जातक वाकपटुता में माहिर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन