Ank Jyotish Numerology Prediction 9 November 2020
अंकज्योतिष 09 नवंबर: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
विद्यार्थियों के लिये आज थोड़ा सा मुश्किलों से भरा हुआ दिन रह सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव व मतभेद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से समाप्त हो जाएंगे। आज के दिन इन्टरव्यू, साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्ति के योग हैं। शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
पारिवारिक जीवन में आप बेहतर तालमेल स्थापित करने मे सक्षम रहेंगे। नई मशीन व तकनीकी ज्ञान का आप अपने काम में उपयोग व इस्तेमाल करेंगे। प्रेमी प्रेमिका के सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझकर उसके अनुरूप आचरण करेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
अजनबी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें अन्यथा आप किसी साजिश का शिकार हो सकते है। आपमें एक लचीलापन रहेगा, जिससे आपके अधिक से अधिक मित्र बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नया वाहन ले सकते है। स्वयं को आजाद महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लेमन
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। पुराने विवाद समाप्त होकर नये अध्याय की शुरूआत करेंगे और अपने सहकर्मी के साथ भी रिश्ते मजबूत बनाएंगे। व्यापार व नौकरी में नई-नई संभावनाएं तलाशने के लिये आप यात्राएं करेंगे। प्रेम-सम्बन्धों के मामले में पकड़े जाने का खतरा है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मेजन्टा