फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2026: 5 शुभ संयोग में मनाया जाएगा नया साल, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

Tue, 23 Dec 2025 08:50 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 23 Dec 2025 08:50 PM IST
सार

New Year 2026: नए साल 2026 1 जनवरी को त्रयोदशी और रवि योग, 2 जनवरी को गजकेसरी योग। जनवरी में पंचग्रही योग से धन, सम्मान और सफलता के योग। जानें कैसे शुभ योग बदल सकते हैं आपकी किस्मत।
 

विज्ञापन
New Year 2026 Do and Do not On This Day Rituals in Hindi
नव वर्ष में क्या करें क्या न करें - फोटो : amar ujala

New Year 2026 do’s and don’ts: नए साल की शुरुआत 2026 में ज्योतिष के अनुसार कई शुभ योगों के साथ होने जा रही है। 1 जनवरी, गुरुवार को शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र के साथ-साथ रवि योग बन रहा है। इस दिन किसी भी नए काम की शुरुआत, निवेश, यात्रा, शिक्षा या व्यवसायिक प्रयास करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। ऐसे शुभ योग के प्रभाव से नए साल की शुरुआत भाग्यशाली और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होगी।


Shukra-Varun Yog: नए साल में बनेगा दुर्लभ शुक्र-वरुण योग, इन 4 राशियों के भाग्य चमकेंगे
इसके बाद 2 जनवरी को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा, जो धन, सम्मान, ज्ञान और सुख की प्राप्ति देने वाला अत्यंत शुभ योग है। खासकर कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न वाले जातकों के लिए यह योग अत्यधिक लाभकारी माना गया है। इसके अलावा जनवरी में मकर राशि में पांच ग्रहों की युति से पंचग्रही योग का निर्माण भी होगा, जो जीवन में सफलता और स्थायी समृद्धि के संकेत देता है।
Venus Transit 2025: शुक्र का धनु राशि में गोचर, जानिए वृश्चिक राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Trending Videos
New Year 2026 Do and Do not On This Day Rituals in Hindi
नए साल में क्या करें - फोटो : अमर उजाला

नए साल में क्या करें 

  • आध्यात्मिक शुरुआत करें: नए साल की शुरुआत हमेशा आध्यात्मिक रूप से करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठें, ताजगी के साथ स्नान करें और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके बाद ईश्वर का स्मरण करें या छोटी पूजा-अर्चना करके दिन की शुरुआत करें। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • दान-पुण्य करें: नए साल पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह केवल दूसरों की मदद नहीं है, बल्कि इससे आपके घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ता है। दान करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूरे वर्ष आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।
  • घर में सकारात्मकता बनाएं: घर को साफ-सुथरा रखें और पुरानी या टूटी चीज़ें हटा दें। नए साल की शुरुआत में दरवाज़े पर रंगोली बनाना या पूजा स्थल को सजाना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति का वातावरण बनता है।
  • संकल्प लें: नए साल के लिए अच्छे और सकारात्मक संकल्प लें। यह संकल्प स्वास्थ्य, करियर, रिश्तों या व्यक्तिगत विकास से जुड़े हो सकते हैं। संकल्प को पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ पूरा करने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपके जीवन में स्पष्ट लक्ष्य और सकारात्मक बदलाव आएंगे।
  • ध्यान और साधना करें: मानसिक शांति और ऊर्जा बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कुछ समय ध्यान में बिताएं। चाहे वह सुबह का 10–15 मिनट का ध्यान हो या संगीतमय साधना, इससे आपका मन स्थिर और सकारात्मक रहता है।
  • खुश रहें और सकारात्मक सोच अपनाएं: नए साल की शुरुआत हंसी-खुशी और प्रसन्नता के साथ करें। दिन की शुरुआत रोने-धोने या शिकायत करने से बचें। सकारात्मक सोच और खुशमिजाज रवैया पूरे साल आपके जीवन में सुख और सफलता बनाए रखेगा।
New Year 2026 Do and Do not On This Day Rituals in Hindi
नए साल में क्या न करें - फोटो : प्रतीकात्मक

नए साल में क्या न करें 

  • झगड़ा-विवाद से बचें: साल का पहला दिन किसी से बहस, विवाद या लड़ाई में न पड़ें। नकारात्मक माहौल या लोगों की बुराई में शामिल होने से पूरे साल नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
  • मांस और मदिरा का सेवन न करें: नए साल की शुरुआत शुद्ध और पवित्र माहौल में करना चाहिए। इस दिन मांसाहारी भोजन और मदिरा का सेवन करने से देवी लक्ष्मी नाराज़ हो सकती हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि पर असर पड़ सकता है।
  • कर्ज लेना या देना टालें:  इस दिन धन का लेन-देन सावधानी से करें। कर्ज लेना या देना शुभ नहीं माना जाता। धन संबंधित मामलों में संयम बरतने से वित्तीय स्थिति स्थिर रहती है।
  • नकारात्मक विचार और आदतों से दूर रहें: पुराने बुरे विचार, गलत आदतें या नकारात्मक सोच को नए साल में साथ लेकर चलना अशुभ होता है। मानसिक शांति और सफलता के लिए अपने विचारों और व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखें।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed