फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit 2021: वक्री बुध के वृष राशि में प्रवेश से इन चार राशियों को होगा बंपर लाभ

Fri, 04 Jun 2021 07:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 04 Jun 2021 07:04 AM IST
विज्ञापन
Mercury Transit 2021 Mercury Transit in Taurus these 4 signs get benefits
mercury transit 2021 - फोटो : social media

Mercury Transit 2021: संचार, वाणी, संवाद एवं तर्कशक्ति का कारक ग्रह बुध 3 जून को वक्री अवस्था में वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब 23 जून को बुध ग्रह मार्गी होंगे और 3 जुलाई को पुनः मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में बुध को मार्केटिंग, बुद्धि कौशल, व्यवसाय, प्रबंधन, और संचार आदि का कारक माना गया है। बुध को तटस्थ ग्रह माना गया है। यानी शुभ ग्रह से आने पर यह जातक को शुभ फल प्रदान करते हैं और अशुभ ग्रह के संपर्क में आने पर अशुभ फल। जिस किसी की कुंडली में बुध अनुकूल स्थिति में रहते हैं व्यक्ति को बुद्धिमानी और तार्किक ढंग से निर्णय लेने में सहायता प्रदान करते हैं। वृष राशि में वक्री बुध के प्रवेश से चार राशियों को लाभ प्राप्त होगा। इन चार राशि में कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि शामिल हैं। आइए जानते हैं इन राशियों पर वक्री बुध के गोचर का प्रभाव। 

Mercury Transit 2021 Mercury Transit in Taurus these 4 signs get benefits
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि: भाग्य में होगी वृद्धि

राशि से भाग्य भाव में वक्री बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी एवं नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

Mercury Transit 2021 Mercury Transit in Taurus these 4 signs get benefits
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि: आकस्मिक धन मिलने की संभावना

राशि से सप्तम भाव में वक्री बुध का प्रभाव शुभ ही रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग की उम्मीद है। हालांकि विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। दैनिक व्यापारियों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit 2021 Mercury Transit in Taurus these 4 signs get benefits
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि: शत्रु पक्ष पर होंगे हावी

राशि से छठे शत्रुभाव में बुध और राहु का एक साथ आना आपके लिए अच्छा ही रहेगा। गुप्त शत्रु बनेंगे भी और नष्ट भी होते रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें।

विज्ञापन
Mercury Transit 2021 Mercury Transit in Taurus these 4 signs get benefits
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि: बढ़ेगा साहस और पराक्रम
अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। भाइयों में मतभेद बढ़ सकता है अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed