फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर राशि में सूर्य के गोचर से इन चार राशियों को होगी परेशानी, रहना होगा बचके

Thu, 14 Jan 2021 02:39 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 14 Jan 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 these four signs get hurdles during the sun transit 2021
सूर्य का मकर राशि मे 2021 - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, यहां सूर्य ग्रह बुध, गुरु और शनि के साथ युति करेंगे। इस राशि में सूर्य ग्रह 12 फरवरी 2021 तक विराजमान रहेंगे। मकर राशि में सूर्य के आने से यहां चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इस गोचर के प्रभाव से चार राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। ये चार राशियां इस प्रकार हैं।

Makar Sankranti 2021 these four signs get hurdles during the sun transit 2021
मिथुन
मिथुन राशि वालों के सामने आएंगी चुनौतियां

यह गोचर आपकी राह में चुनौतियां पेश करेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी किंतु कार्य-व्यापार की दृष्टि से इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। आकस्मिक खर्च और धन हानि की संभावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

Makar Sankranti 2021 these four signs get hurdles during the sun transit 2021
राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि के विद्यार्थियों को पेश आएंगी दिक्कतें

यह गोचर विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए कठिन चुनौती पेश करेगा इसलिए उन्हें पढ़ाई में और मन लगाना चाहिए। व्यापारियों के लिए ये योग बेहतर रहेगा। नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो वह भी अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बेहतर रहेगा कि रोमांस के मामलों में समय नष्ट ना करें। संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 these four signs get hurdles during the sun transit 2021
राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि वालों को करना पड़ सकता है पारिवारिक कलह का सामना

मकर राशि में सूर्य के गोचर से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। जो भी कार्य कर रहे होंगे उसमें कहीं न कहीं बाधा और तनाव का सामना करना पड़ सकता है किंतु अंततः विजय आपकी ही होगी इसलिए मेहनत करते रहें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में विवाद तथा अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 these four signs get hurdles during the sun transit 2021
राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि वालों को करनी होगी अत्यधिक भागदौड़

इस अवधि में आपको अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा जिसके परिणामस्वरूप कुछ आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें। आपके लिए सुखद समाचार यह भी है कि विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करना चाह रहे हों उनके लिए भी ये ग्रह-गोचर सफलता के नए द्वार खोलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed