फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lunar Eclipse November 2020: कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें ज्योतिषीय प्रभाव

Thu, 26 Nov 2020 07:06 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 26 Nov 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan November 2020 Know Astrological aspects of Lunar Eclipse
चद्रग्रहण 2020: 30 नवंबर को इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan November 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण का साया रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है और इसी दिन उपछाया चंद्रग्रहण लग रहा है। यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है। ग्रहण में लगने वाला सूतक का विचार किया जाता है। तो आइए जानते हैं इस साल के आखिरी चंद्रग्रहण का ज्योतिषीय महत्व। 

Chandra Grahan November 2020 Know Astrological aspects of Lunar Eclipse
ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्रग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लग रहा है। - फोटो : ANI
किस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्रग्रहण?

ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्रग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लग रहा है। जिस कारण वृष राशि के जातकों पर ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहण के दौरान वृष राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मन पर विपरीत असर पड़ सकता है। 

Chandra Grahan November 2020 Know Astrological aspects of Lunar Eclipse
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
किस समय लगेगा चंद्रग्रहण?
उपछाया से पहला स्पर्श- 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर
परमग्रास- चन्द्र ग्रहण 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर
उपछाया से अन्तिम स्पर्श- 30 नवंबर 2020 की शाम 5 बजकर 22 मिनट पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan November 2020 Know Astrological aspects of Lunar Eclipse
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार उपछाया चंद्रग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है। - फोटो : AP
सूतक काल

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। दरअसल यह उपछाया चंद्रग्रहण है। इसलिए सूतक काल नहीं माना जाएगा। सामान्य चंद्रग्रहण में सूतक ग्रहण से 9 घंटे पूर्व लग जाता है जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। 

विज्ञापन
Chandra Grahan November 2020 Know Astrological aspects of Lunar Eclipse
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : पेक्सेल्स
क्या होता है सूतक काल?
हिंदू धर्म में सूतक काल का विशेष महत्व होता है। सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित होता है। सूतक काल सूर्य और चंद्रग्रहण के दौरान लगता है, इसके अलावा किसी परिवार में शिशु के जन्म लेने पर उस घर के सदस्यों को कुछ समय के लिए सूतक काल में बिताना पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed