फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें क्या नहीं? जानिए सबकुछ

Fri, 05 May 2023 09:35 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 05 May 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2023 Do's And Don'ts After Chandra Grahan In Hindi
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें क्या करें नहीं - फोटो : iStock

Chandra Grahan Ke Bad Kya Karna Chahie Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi: आज यानी 05 मई 2023 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त हो जाएगा। साल के पहले चंद्र ग्रहण को सिर्फ यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा। ये भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और न ही इसका प्रभाव होगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ उपाय करने चाहिए और कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, ताकि इसके नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सके। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें और क्या ना करें...



Chandra Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का पहला चंद्र ग्रहण, हो जाएं सतर्क


 
Lunar Eclipse 2023 Do's And Don'ts After Chandra Grahan In Hindi
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें क्या करें नहीं - फोटो : iStock

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें क्या नहीं?
चंद्र ग्रहण के मोक्षकाल यानी समापन के बाद पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें। साथ ही घर के देवी-देवताओं को भी स्नान करवाएं। पानी में नमक डालकर पूरे घर में पोछा लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहण के बाद का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है।

Lunar Eclipse 2023 Do's And Don'ts After Chandra Grahan In Hindi
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें क्या करें नहीं - फोटो : iStock

चंद्र ग्रहण के समापन के बाद घर, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान की साफ-सफाई करें। फिर हर जगह गंगाजल से छिड़काव करें। वहीं यदि घर के आसपास मंदिर है तो उसकी भी साफ-सफाई भी जरूर करें।

Chandra Grahan 2023: जल्द लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में क्या होगा इसका प्रभाव 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2023 Do's And Don'ts After Chandra Grahan In Hindi
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें क्या करें नहीं - फोटो : iStock

शास्त्रों में चंद्र ग्रहण के बाद दान करना पुण्यदायी माना गया है। ऐसे में इस दिन ग्रहण समाप्ति के बाद चंद्रमा से संबंधित सफेद चीजें जैसे - दूध, दही, चावल, मिठाई, सफेद मोती, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

विज्ञापन
Lunar Eclipse 2023 Do's And Don'ts After Chandra Grahan In Hindi
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें क्या करें नहीं - फोटो : iStock

चंद्र ग्रहण से पहले पके हुए भोजन में तुलसी की पत्तियां डाल दें। वहीं ग्रहण खत्म होने के बाद सभी खाघ पदार्थों पर गंगाजल से छिड़काव करें और उनको भी शुद्ध करें। गंगाजल के छिड़काव के बाद ही भोजन करें।

Chandra Grahan: गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं होता है चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रखें ध्यान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed