फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Know the rules and benefits of wearing tulsi mala basil garland

Tulsi mala benefits: तुलसी माला पहनने के हैं कई फायदे, मानसिक स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक

Tue, 01 Jun 2021 07:21 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 01 Jun 2021 07:21 AM IST
सार

  • घर में तुलसी लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • तुलसी की माला पहनने से आध्यात्मिक केे साथ स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
  • तुलसी माला धारण करने वालों को नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
  • तुलसी माला पहनने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Know the rules and benefits of wearing tulsi mala basil garland
Tulsi Ki Mala

विस्तार

सनातन धर्म में तुलसी का बहुत महत्व माना जाता है। तुलसी को केवल एक पौधा नहीं बल्कि देवी का दर्जा दिया गया है। तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र और पूजनीय है। तुलसी न केवल धार्मिक महत्व रखती है बल्कि आयुर्वेद में भी तुलसी को बहुत फायदेमंद बताया गया है। हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा तो की ही जाती है, इसके साथ ही लोग तुलसी माला से जाप करने के साथ इसको भी धारण करते हैं। जिस घर में तुलसी लगी होती है और नियमित रूप से उसे सींचा और पूजा जाता है, वहां सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है। मान्यता है कि ऐसे घरों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाते हैं। जिस तरह से तुलसी लगाने के फायदे हैं उसी तरह से तुलसी की माला पहनने के भी कई फायदे होते हैं। जानते हैं कि तुलसी माला पहनने क्या धार्मिक और स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

विज्ञापन

कितनी तरह की होती हैं तुलसी माला

तुलसी आमतौर पर 2 तरह की होती है, श्यामा तुलसी और रामा तुलसी। दोनों ही तरह की तुलसी की माला मिल जाती हैं। दोनों ही मालाओं को पहनने के अलग-अलग लाभ होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामा तुलसी की माला पहनने के लाभ

श्यामा तुलसी के बीजों की बनी माला पहनने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और मन सकारात्मकता बढ़ती है। तुलसी माला धारण करने से व्यक्ति के मन में भगवान के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ता है। इससे न केवल आध्यात्मिक बल्कि पारिवारिक और आर्थिक लाभ भी प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन

रामा तुलसी की माला पहनने के लाभ

रामा तुलसी की माला धारण करने से व्यक्ति में सात्विक भावनाएं जाग्रत होती हैं और उसके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए अग्रसर होता है। तुलसी की माला पहनने से मन शांत रहता है।

तुलसी की माला धारण करने से शरीर में विद्युतशक्ति का प्रवाह बढ़ता है। जिससे रक्त परिसंचरण में रुकावट नहीं आती है। सफेद सूत के धागे में तुलसी की लकड़ी की माला बनाकर धारण करने से पीलिया रोग में लाभ मिलता है। तुलसी माला पहनने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है एवं शरीर और आत्मा निर्मल होती है।

तुलसी माला धारण करने के नियम
  • तुलसी माला धारण करने से पहले उसे दूध और गंगाजल से धोकर मंदिर में रखें।
  • अब भगवान श्री हरि विष्णु या कृष्ण जी की पूजा करने के बाद इसे धारण करें।
  • तुलसी माला पहनने के बाद लहसुन प्याज का सेवन न करें।
  • तुलसी माला के साथ कभी भी रूद्राक्ष की माला नहीं पहननी चाहिए।
  • तुलसी माला धारण करने वालो को किसी भी प्रकार से मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • तुलसी माला पहनकर शौचालय नहीं जाना चाहिए, इसके साथ ही तुलसी माला पहनकर प्रणय संबंध भी नहीं बनाने चाहिए।
  • कभी भी गंदे हाथों से तुलसी की माला नहीं छूनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed