फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swapna Shastra: अगर आपको भी दिखते हैं सपने में सांप, जानिए क्या है ऐसे सपने का मतलब

Wed, 16 Mar 2022 12:43 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
Know the meaning of Seeing Snake In Dream It Is Auspicious Or Inauspicious
प्राचीन समय से ही ऐसा माना जाता है कि सपने हमें भविष्य की घटनाओं से रूबरू कराते हैं। - फोटो : istock

Swapna Shastra: सोते हुए सपने तो हम सभी देखते हैं। कभी-कभी हम सपनों की सुखद दुनिया में खो जाते हैं तो कई सपने ऐसे भी होते हैं जो नींद से जगा देते हैं और हम बुरी तरह डर जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, किसी भी स्वप्न का संबंध हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के साथ भी होता है। सपने हमें शुभ या अशुभ का संकेत देते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि जो स्वप्न देखकर हम डर जाएं वह अशुभ हो और जो स्वप्न देखकर हमें सुखद एहसास हो वह शुभ हो इसका अर्थ कुछ और भी हो सकता है। अगर हम कोई भी स्वप्न देखते हैं तो हमें उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। कई ऐसे सपने हैं जिसे दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्राचीन समय से ही ऐसा माना जाता है कि सपने हमें भविष्य की घटनाओं से रूबरू कराते हैं। अक्सर आपने सपने में सांप देखें होंगे, परंतु क्या आप इसका अर्थ जानते हैं। आइए जानते हैं सपने में सांप दिखाओ देना किस बात का संकेत देता है। 

Know the meaning of Seeing Snake In Dream It Is Auspicious Or Inauspicious
ढेर सारे सांप देखने का अर्थ है संकट आना  - फोटो : अमर उजाला

बहुत सारे सांप देखना 
अगर आप सपने में ढेर सारे सांप देखते हो तो इसका अर्थ है कि आप पर कोई संकट आने वाला है लेकिन अगर आप सपने में उन सांप को मार देते हो या उसे अपने पास से भगा देते हो तो इसका अर्थ है आप अपने आने वाले संकट पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। 

Know the meaning of Seeing Snake In Dream It Is Auspicious Or Inauspicious
सपने में सांप के दांत दिखाई देने का अर्थ है कि आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने वाला है। - फोटो : istock

मरा हुआ सांप देखना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में आपको सांप मरा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आगे आने वाला समय आपका अच्छा रहेगा। लेकिन इसके विपरीत यदि सपने में सांप के दांत दिखाई देने का अर्थ है कि आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the meaning of Seeing Snake In Dream It Is Auspicious Or Inauspicious
सपने में सफेद या सुनहरा सांप सपने में नजर आए तो इसका मतलब आपकी किस्मत खुलने वाली है। - फोटो : istock

सफेद या सुनहरा सांप देखना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में सफेद या सुनहरा सांप सपने में नजर आए तो इसका मतलब आपकी किस्मत खुलने वाली है। लेकिन अगर बार-बार आपको सांप दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब आपको पितृदोष हो सकता है।

विज्ञापन
Know the meaning of Seeing Snake In Dream It Is Auspicious Or Inauspicious
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में फन उठाए दिखे तो इसका मतलब संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। - फोटो : istock

फन उठाया हुआ सांप देखना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में फन उठाए दिखे तो इसका मतलब संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। सपने में सफेद सांप का देखना और काटना शुभ माना जाता है। सपने में सांप को बिल में जाते देखना धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है। अगर सपने में आपकी मृत्यु सांप के काटने से होती है इसका मतलब आपको दीर्घायु की प्राप्ति होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed