फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके जन्म का महीना खोलता है आपके प्रेम जीवन के कई राज

Wed, 22 Jul 2020 06:59 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 22 Jul 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
Know about your love life from the month of birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हम जिससे प्रेम करते हैं उसके बारे में सब कुछ जानने की इच्छा रखते हैं। लेकिन प्यार एक ऐसा अहसास है जो बिना कुछ सोचे-समझे किसी से भी हो जाता है, लेकिन जन्म के माह से आप यह जान सकते हैं कि आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी। साथ ही अपने पार्टनर के बारे में भी जान सकते हैं, जिससे अपनी लव लाइफ को एक सही दिशा दे सकते हैं। जानते है किस माह में जन्मे व्यक्ति की लव लाइफ कैसी होती है।

Know about your love life from the month of birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जनवरी माह
जिनका जन्म जनवरी महीने में होता है, उन लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है, जिसकी वजह से इनके विपरीत लिंग के लोग बहुत आसानी से इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग अपने प्यार का इजहार बहुत ही रोमांटिक तरह से करते हैं। ये प्यार जताने के मामले में भी पीछे नहीं रहते हैं, अपने पार्टनर के सामने प्यार जताने का कोई मौका नहीं जाने देते हैं। ये अपने पार्टनर की एक मुस्कुराहट के लिए अपना कुछ करने को तैयार रहते हैं। इन लोगों को एडवेंचर बहुत पसंद होता है। इनकी सेक्स लाइफ भी बहुत अच्छी रहती है।

Know about your love life from the month of birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फरवरी माह
फरवरी माह जो कि प्यार के लिए जाना जाता है इस माह में जन्मे लोग प्यार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार होते हैं। रिश्तों को अहमियत देने वाले होते हैं। ये लोग अपनी ही तरह सोच रखने वालों के साथ प्यार में पड़ते हैं। अपने पार्टनर का पूरा ध्यान रखते हैं। इसलिए आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी होती है। प्यार के मामले में उत्साही होते हैं। आपको नई-नई चीजें सीखना और करना बहुत पसंद होता है। ये जो चाहते हैं, उसको पाकर ही दम लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about your love life from the month of birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मार्च के महीने में जन्मे लोगों की लव लाइफ
इस माह में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी समस्या रहती है कि ये लोग हमेशा बस प्यार में ही रहना चाहते हैं और अपने पार्टनर में कई अलग-अलग गुण चाहते हैं। इस वजह से ये किसी एक के साथ ज्यादा समय तक नहीं रह पाते हैं। इनका ये रवैया रिलेशन में परेशानियां पैदा करता है। इनकी लव रिलेशनशिप किसी के साथ ज्यादा नहीं चल पाती है।

विज्ञापन
Know about your love life from the month of birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अप्रैल माह में जन्मे लोगों की लव लाइफ
जिन लोगों का जन्म अप्रैल के महीने में होता है, उन लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। ये अपने पार्टनर को खुश करने के लिए एफर्ट भी लगाते हैं, लेकिन वहीं कई बार इनका स्वभाव ईर्ष्यालु हो जाता है। इनकी सबसे बड़ी कमी होती है कि ये लोग कई बार दूसरो में कमियां ढूंढने लगते हैं जिसके कारण इनके रिश्ते पर असर पड़ने लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed