फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कालसर्प दोष: समय पर न किया जाए निवारण, तो 42 वर्षों तक करना पड़ता है व्यक्ति को संघर्ष

Sat, 27 Feb 2021 01:30 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 27 Feb 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Know about the problems caused by Kalsarp Dosh and how to get rid of Kalsarp Dosh
काल सर्प

ज्योतिष में कई प्रकार के अशुभ योग बताए गए हैं जिनमें से कालसर्पदोष को भी एक बहुत ही अशुभ योग बताया गया है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष का निर्माण होने पर व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है। कालसर्पदोष का निवारण करना बहुत आवश्यक होता है। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को कालसर्पदोष जकड़ लेता है तो उससे छुटकारा पाना कठिन हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कुंडली में किस तरह बनता है कालसर्पदोष ये कितने तरह के होते हैं और इससे किस तरह से व्यक्ति को कष्टों का सामना करना पड़ता है।

Know about the problems caused by Kalsarp Dosh and how to get rid of Kalsarp Dosh
काल सर्प
कुंडली में क्यों बनता है कालसर्प दोष 

राहु और केतु ग्रहों को किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है फिर भी ये व्यक्ति के जीवन के बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को पापक ग्रह माना गया है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में जातक की कुंडली में कालसर्पदोष राहु और केतु के कारण ही लगता है। जब किसी की जन्म कुंडली में राहु और केतु के मध्य सभी ग्रह आ जाते हैं तो कालसर्प योग का बनता है।

Know about the problems caused by Kalsarp Dosh and how to get rid of Kalsarp Dosh
काल सर्प
कालसर्प योग के कारण परेशानी

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्पदोष का निर्माण होता है तो माना जाता है कि यदि उसका निवारण न किया जाए तो उसे जीवन के 42 वर्षों तक संघर्ष करना पड़ता है। जातक की सफलता में बाधाएं बनी रहती हैं, इसलिए कुंडली में राहु केतु की दशा को सही करने के लिए समय-समय पर उपाय करते रहना चाहिए।

  • कालसर्पदोष के कारण व्यक्ति को गुप्त शत्रुओं से भय रहता है। 
  • घर में कलह का वातावरण बना रहता है।
  • परिश्रम करने के बाद भी हर कार्य में बाधा आती है और व्यक्ति को सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है।
  • जीवन की समस्याओं के कारण व्यक्ति तनावग्रस्त रहने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the problems caused by Kalsarp Dosh and how to get rid of Kalsarp Dosh
काल सर्प
कितने प्रकार का होता है कालसर्प दोष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 प्रकार के कालसर्प योग बनते हैं। जो इस तरह से हैं, अनंत काल सर्प योग, शंखपाल कालसर्प योग, कुलिक काल सर्प योग, कर्कोटक कालसर्प योग, वासुकी कालसर्प योग,पदम् कालसर्प योग, महापद्म कालसर्प योग, तक्षक काल सर्पयोग, शंख्चूर्ण कालसर्प योग, पातक काल सर्पयोग, शेषनाग कालसर्प योग और विषाक्त काल सर्पयोग।

विज्ञापन
Know about the problems caused by Kalsarp Dosh and how to get rid of Kalsarp Dosh
शिवलिंग का रूद्राभिषेक करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कालसर्प दोष के उपाय

कालसर्प दोष के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए दूध में मिश्री मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और शिवतांडव स्त्रोत का पाठ नियमित रूप से करना चाहिए। 

 

कालसर्प दोष के निवारण के लिए श्रावण मास बहुत ही उत्तम समय माना जाता है। श्रावण मास में भगवान शिव का रूद्राभिषेक अवश्य करवाना चाहिए। इससे व्यक्ति को कालसर्प दोष के अशुभ प्रभावों से मुक्ति प्राप्त होती है।


कालसर्प दोष का निवारण करने के से पहले योग्य ज्योतिष से जानकारी अवश्य लेनी चाहिए तभी किसी प्रकार का उपाय करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed