Ketu Transit 2022: राहु और केतु छाया ग्रह माने जाते हैं लेकिन फिर भी इनका गोचर बहुत से शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आता है। बात करें केतु ग्रह की तो केतु को प्रभाव का ग्रह कहा जाता है, यह किसी भी जातक को स्वयं कोई भी स्वतंत्र परिणाम नहीं देता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह माना जाता है कि केतु किसी भी जातक की कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है, जातक को उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देता है। साथ ही, किसी जातक की जन्म कुंडली में केतु का प्रभाव अन्य सात ग्रहों यानी कि सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शनि, शुक्र, बृहस्पति और बुध की युति और दृष्टि पर निर्भर करता है। केतु अन्य ग्रहों की ही तरह अपनी दशा अवधि में जातकों को परिणाम देता है। इस ग्रह को अलगाव का ग्रह भी माना जाता है क्योंकि इसके प्रभाव में जातक सांसारिक सुखों से मोह भंग होने लगता है। केतु वृश्चिक राशि से 12 अप्रैल, 2022 को सुबह 11:18 बजे पर शुक्र के आधिपत्य वाली राशि तुला में गोचर करेगा। आइए जानते हैं केतु का गोचर किन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
Ketu Gochar 2022: छाया ग्रह केतु तुला राशि में करेंगे गोचर, इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृष राशि: वृष राशि के जातकों के लिए केतु आपके छठे भाव से गोचर करेगा। केतु का यह गोचर आपकी सहनशक्ति का निर्माण करेगी। इस अवधि में आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। यह अतीत की किसी बीमारी से छुटकारा भी दिला सकता है। कोर्ट-कचहरी के मुकदमे जीतने और अन्य मुकदमेबाजी कार्यों में सफलता पाने के लिए भी यह अवधि अच्छी है। डॉक्टरों और वकीलों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा क्योंकि वे अपने करियर में वृद्धि और विस्तार देखेंगे।
सिंह राशि: केतु अप्रैल के मध्य में सिंह राशि के जातकों के तीसरे भाव से गोचर करेगा। इस अवधि के दौरान आपकी काफी स्पष्ट रहेंगे और अपने काम के प्रति केंद्रित रहेंगे। सिंह राशि के जातक इस गोचर के दौरान उच्च लक्ष्य निर्धारित करेंगे और उन्हें सफलतापूर्वक प्राप्त करेंगे। पिछले कुछ वर्षों में आप जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनका समाधान करने में आप सक्षम होंगे। इस समयावधि में आप अपने शत्रु को मित्र बना लेंगे। इस समयावधि में आपको अपने वरिष्ठों और प्रबंधकों से सहयोग मिलेगा। साथ ही आपकी कार्यनीति और कार्यशैली की सराहना की जाएगी, जो आपको एक प्रभावशाली स्थिति में बनाए रखेगा।
कन्या राशि: केतु ग्रह कन्या राशि के जातकों के दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस अवधि में धन लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही केतु गोचर के दौरान कन्या राशि के जातकों को व्यापार में फायदा हो सकता है। वाणी से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे लोग जैसे (वकील, शिक्षक, मार्केटिंग, मीडिया) को लाभ हो सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर शुभदायी रहने वाला है। केतु आपकी राशि से दशम स्थान यानि कर्म भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपको नए जॉब के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की भी संभावना है। इस समय बिजनेस में भी लाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार ऑयल, पेट्रोलियम, लोहा आदि से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।