Jyotish Upay: धर्म शास्त्रों में शिवलिंग की पूजा का बहुत अधिक महत्व माना गया है। हिंदू धर्म में शिवलिंग की पूजा कई प्रकार से की जाती है। अपनी अलग-अलग मान्यता के अनुसार लोग शिवलिंग की पूजा करते हैं। शिवलिंग की पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। मान्यता है कि शिवलिंग पर एक लोटा जल और एक बेल पत्र चढ़ा देने मात्र से ही भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करना, बेल पत्र, दूध, भांग आदि चीजें अर्पित करने के बारे में तो ज्यादातर लोगों को जानकारी होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र ने मनोकामना पूर्ति हेतु कुछ गुप्त उपाय भी बताए गए हैं। ये उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं। साथ ही महालक्ष्मी की कृपा से धन प्राप्ति के लिए किए गए ये उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कुछ गुप्त उपाय के बारे में जिसे करने से आपकी सभी धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं....
Jyotish Upay: रात के समय शिवलिंग के पास करें ये गुप्त उपाय, शिवजी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
यदि धन प्राप्ति की मनोकामना है तो किसी शिव मंदिर में रात्रि के समय जाएं और वहां स्थापित शिवलिंग के पास एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। दीपक प्रज्वलित करने से पहले से पहले शिव जी से प्रार्थना करें और मन ही मन अपनी मनोकामना कहें। इस को किसी सोमवार के दिन से आरंभ करने के बाद लगातार 41 दिनों तक करें। महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह बहुत ही प्राचीन उपाय और कारगर माना जाता है।
पौराणिक मान्यता है कि रात्रि के समय जब अंधेरा होता है तब शिवलिंग को प्रकाशित किया जाए तो शिवजी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भोले शंकर के प्रसन्न होने पर सभी देवी-देवता स्वयं प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में धन समृद्धि आने के साथ ही समस्त समस्याओं का अंत होता है। यदि इस उपाय को नियमपूर्वक किया जाए तो मां महालक्ष्मी की कृपा तो प्राप्त होती ही है आपकी कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।
शुभ फलों की प्राप्ति के लिए रोज रात्रि के समय 11 से 12 बजे के बीच शिवलिंग के समक्ष दीपक लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अपार धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं।
यदि किसी जातक पर पितृ दोष का प्रभाव है, जिसकी वजह से तरक्की नहीं हो रही और वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, तो उसे सोमवार की शाम को कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से घर में धन-धान्य के भंडार भी भरे रहेंगे।