आईएस और अल बगदादी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
दुनिया भर में आंतक का दूसरा नाम बन चुका आईएस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। क्या बगदादी की होगी मौत या विश्वयुद्ध की ओर दुनिया को ले जाएगा आइएस। कब खत्म खत्म होगा आईएस का आतंक। इन सभी प्रश्नों का उत्तर आपको यहां मिल रहा है।
आईएस और अल बगदादी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
आईएसआईएस की स्थापना 9 अप्रैल 2013 को सीरिया के अलेप्पो शहर में हुई थी। ज्योतिषशास्त्री 'सचिन मल्होत्रा' बताते हैं कि उस समय शनि और राहु की युति गोचर में तुला राशि में चल रही थी। राहु को ज्योतिषशास्त्र में युद्ध, विद्रोह और विदेशी आक्रान्ताओं का प्रतीक माना जाता है। जब राहु दुःख कारक ग्रह शनि के साथ आ मिलता है तब वह धार्मिक उन्माद और हिंसा से प्रेरित एक कुत्सित विचारधारा को जन्म देता है, जिसका प्रभाव विश्व में लम्बे समय तक बना रहता है।
आईएस और अल बगदादी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
हिरोशिमा-नागासाकी पर वर्ष 1945 में हुए परमाणु विस्फोट, 1956 के अरब- इजराइल युद्ध, 1990-91 के खाड़ी युद्ध, 2003 में अमेरिका का इराक पर हुए हमले के समय भी राहु और शनि की गोचर में युति चल रही थी। जिस प्रकार इन सब युद्धों के समय बनी राहु-शनि की युति ने लम्बे समय तक अंतर्राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित किया ठीक उसी तरह आईएसआईएस की स्थापना के समय बनी इन दो क्रूर ग्रहों की युति भी एक दीर्घकालीन असर डालने की क्षमता रखती है।
आईएस और अल बगदादी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
आईएसआईएस के सरगना अबु बकर अल-बगदादी ने 29 जून 2014 की शाम इराक के मौसूल शहर में खुद को खलीफा घोषित कर अपने संगठन का नाम 'इस्लामिक स्टेट' रखा। जिस समय इस आतंकी संगठन की ओर से यह घोषणा जारी की गयी तब स्थानीय समय अनुसार धनु लग्न उदय हो रहा था और चन्द्रमा कर्क राशि में था। संजोग से लग्न पर क्रूर ग्रहों शनि और मंगल दोनों की दृष्टि पद रही थी।
इस भयंकर योग ने इस संगठन को जल्द ही दुनिया का सबसे खूंखार और जालिम आतंकी गुट बना डाला।
आईएस और अल बगदादी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
धनु लग्न की इस कुंडली में चुकी सूर्य और बुध का राजयोग सप्तम भाव में बन रहा था इस कारण से इस आतंकी संगठन ने अनेक स्रोतों से अकूत धन-दौलत इकठ्ठा कर ली। एक अनुमान के मुताबिक इस्लामिक स्टेट पेट्रोलियम की बिक्री, अपहरण और नशीले पदार्थो की तस्करी से सालाना 2 अरब डॉलर तक कमा लेता है। रुसी राष्ट्रपति पुतिन के अनुसार लगभग 40 देशों से इस आतंकी गुट को आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।