फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी पर बना शुभ संयोग बना रहा है इस दिन को और भी खास

Wed, 02 Sep 2015 03:27 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर बना शुभ संयोग बना रहा है इस द‌िन को और भी खास

janmashtmi 2015 auspicious yoga astrology

शन‌िवार 5 स‌ितंबर को पूरी दुन‌‌िया में भगवान श्री कृष्‍ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी मनाया जाएगा। ज्योत‌िषीय गणना के अनुसार इस वर्ष भगवान श्री कृष्‍ण 5,241 वर्ष के हो जाएंगे। ज्योत‌िषशास्‍त्र की गणना के अनुसार इस साल जन्माष्टमी के मौके पर कुछ दुर्लभ योग बन रहे हैं। आइये देखें इस साल जन्माष्टमी पर कौन-कौन से खास और अच्छे योग बन रहे हैं।

जन्माष्टमी पर बना शुभ संयोग बना रहा है इस द‌िन को और भी खास

janmashtmi 2015 auspicious yoga astrology

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव इस बार और भव्य होगा क्‍योंक‌ि इस साल जन्मअष्टमी के पूरे द‌िन अष्टमी त‌िथ‌ि और लगभग पूरे समय रोहिणी नक्षत्र का योग बना रहेगा ज‌िससे जयंती योग बना है। इस योग ने जन्माष्टमी के दिन को और भी खास बना दिया है। इस योग के साथ बन रहे हैं और भी खास योग।

जन्माष्टमी पर बना शुभ संयोग बना रहा है इस द‌िन को और भी खास

janmashtmi 2015 auspicious yoga astrology

जयंती योग के साथ इी इस बार जन्माष्टमी के द‌िन बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग। ज्योत‌िषशास्‍त्री मानते हैं ‌क‌ि इन तीनों योगों का एक साथ होना बड़ा ही दुर्लभ होता है। इस बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 5 सितंबर को मनाया जाएगा। दृश्य गणित के अनुसार इस दिन आधी रात को 12:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र और 3:56 बजे से अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी। रोहिणी नक्षत्र छह सितंबर आधी रात को 12:10 बजे तक और अष्टमी तिथि तड़के 3:02 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर बना शुभ संयोग बना रहा है इस द‌िन को और भी खास

janmashtmi 2015 auspicious yoga astrology

ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी बताते हैं कि कई दशकों बाद रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी जन्म के दिन लगभग पूरे दिन साथ रहेगी। इसी दुर्लभ योग से जयंती योग बन रहा है। भगवान श्रीकृष्ण को चंद्रमा का वंशज माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से ठीक पहले 11: 51 बजे पर चंद्रमा का उदय सोने पर सुहागा की तरह है।

विज्ञापन

जन्माष्टमी पर बना शुभ संयोग बना रहा है इस द‌िन को और भी खास

janmashtmi 2015 auspicious yoga astrology

इस बार की जन्माष्टमी की सबसे अच्छी बात यह है क‌ि इस बार के योग द्वापर में श्रीकृष्ण जन्म के समय से मिल रहे हैं। भगवान सूर्य नारायण का दक्षिणायन होना, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, भाद्र पद, कृष्ण पक्ष अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र, वृष राशि के चंद्रमा, जन्म के समय वृष लगन, सिंह राशि के सूर्य, कन्या राशि के राहु और मीन राशि के केतु का संयोग इस बार भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय का बन रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed