परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
इन दिनों छात्रा परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं और हर कोई चाहता है कि उन्हें अच्छे नंबर आए। लेकिन चाहने के बाद भी कई बार आलस या भूल जाने की वजह से पढ़ा हुआ विषय भी समय पर याद नहीं रह जाता और नंबर कम आ जाते हैं। कुछ छात्रों को तो यह भी परेशानी आती है कि परीक्षा करीब आने पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है और विषय जल्दी याद नहीं होता रहता है। इस तरह की समस्या में अगर अपनी राशि के अनुसार एक दो उपाय किए जाएं तो स्थितियों को अनुकूल बनाकर अच्छे नंबर पाने में मदद मिल सकती है।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
मेष राशिः ज्योतिषीय दृष्टि से इस समय शनि मंगल की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं दिखती है इसलिए आप अपने अंदर आलस महसूस करेंगे जो आपके लिए अभी ठीक नहीं है। आपको इस समस्या से बचने के लिए पढ़ते समय अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। विषय याद करने में दिक्कत आने पर ध्यान लगाकर ओम गं गणपतये नमः मंत्र पांच बार मन ही मन में बोले। परीक्षा के लिए घर से निकलते समय हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर जाएं।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
वृष राशिः इस राशि के छात्रों को शनिवार और मंगलवार के दिन सूर्यास्त के समय हनुमान जी को दीप दिखाना चाहिए। परीक्षा में आपका ध्यान केन्द्रित रहे और आप पढ़ी हुई चीजों को सही तरीके से लिख पाएं इसके लिए गुड़ खाकर घर से जाएं।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
मिथुन राशिः इन दिनों बुध और शुक्र की प्रतिकूलता के कारण आपका मन विचलित रह सकता है और दिनचर्या अस्त-व्यस्त। इसका प्रभाव आपकी पढ़ाई-लिखाई पर होगा। आपको पढ़ते समय अपना मुंह उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए और हर दिन गणेश चलीसा का पाठ करना चाहिए। परीक्षा के लिए घर से निकलते समय गणेश जी को दुर्वा चढ़ाकर जाएं।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
कर्क राशि: इन दिनों पढ़ने में रुचि कम हो रही है और पढ़ी चीजें जल्दी भूल रहे हैं तो पढ़ाई शुरु करने से पहले 21 बार सरस्वती मंत्र 'ओम ऐं सरस्वत्यै नमः का जप करें। सूर्योदय के समय सूर्य को जल दें। परीक्षा के दिन हल्के गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें और शिव जी का आशीर्वाद लेकर जाएं।