फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Signs: इन राशि वाले लोगों पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी, अचानक से बनते हैं धनवान

Mon, 18 Jul 2022 11:53 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 18 Jul 2022 11:53 AM IST
विज्ञापन
Goddess Lakshmi Blessing with these Five Lucky Zodiac Signs Know Benefits in Hindi
इन राशि वाले लोगों पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी, अचानक से बनते हैं धनवान - फोटो : iStock

Lucky Zodiac Signs: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति का जीवन अत्यंत सुखमय होता है। इसके अलावा, कुछ राशियां भी बेहद भाग्यशाली होती हैं। ज्योतिष के अनुसार, इन राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं...  



बेहद भाग्यशाली होती हैं राशियां  
वृष 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृष राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र को सुंदरता, विलासिता और प्रेम का कारक माना गया है। ऐसे में वृष राशि वालों के जीवन में शुक्र के प्रभाव से खूब लग्जरी, रोमांस और पैसा रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी भी इन पर मेहरबान रहती हैं। अपनी मेहनत के दम पर वृष राशि वाले खूब तरक्की करते हैं। 

Goddess Lakshmi Blessing with these Five Lucky Zodiac Signs Know Benefits in Hindi
इन राशि वाले लोगों पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी, अचानक से बनते हैं धनवान - फोटो : iStock

मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ये लोग किस्मत के धनी होते हैं। देवी लक्ष्मी की कृपा से इनकी आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ होती है। कहा जाता है कि इस राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं। मेहनत की वजह से इन्हें हर कार्य में सफलता मिलती है। 

Goddess Lakshmi Blessing with these Five Lucky Zodiac Signs Know Benefits in Hindi
इन राशि वाले लोगों पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी, अचानक से बनते हैं धनवान - फोटो : istock

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से इस राशि के जातक हर कार्य में सफल होते हैं। इनकी मेहनत को देखकर समाज में इन्हें उच्च और प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Goddess Lakshmi Blessing with these Five Lucky Zodiac Signs Know Benefits in Hindi
इन राशि वाले लोगों पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी, अचानक से बनते हैं धनवान - फोटो : Istock

तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के लोग मेहनती और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। धन की देवी लक्ष्मी की कृपा से इन्हें कभी आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ती है। मान्यता है कि ये जातक जिस कार्य में भी हाथ डालते हैं उसमें लक्ष्य तक पहुंच ही जाते हैं। 

विज्ञापन
Goddess Lakshmi Blessing with these Five Lucky Zodiac Signs Know Benefits in Hindi
इन राशि वाले लोगों पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी, अचानक से बनते हैं धनवान - फोटो : Istock

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को हर मोड़ पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता रहता है। ये लोग मां लक्ष्मी की कृपा से खूब पैसा कमाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि धनु राशि के लोग की कार्य करने की शैली की हर जगह प्रशंसा होती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed