Hindi News
›
Photo Gallery
›
Astrology
›
Gemstone Science Definition Do Gemstones on Fingers Transform Life Explore Myth News in Hindi
{"_id":"6751568c602811c6b10bffa4","slug":"gemstone-science-definition-do-gemstones-on-fingers-transform-life-explore-myth-news-in-hindi-2024-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astrology and Gemstones: क्या उंगलियों में रत्न पहनने से बदलता है जीवन? जानिए कितना विज्ञान कितनी कल्पना","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Astrology and Gemstones: क्या उंगलियों में रत्न पहनने से बदलता है जीवन? जानिए कितना विज्ञान कितनी कल्पना
ज्योतिषीय उपायों में रत्न धारण करना सबसे सरल, प्राथमिक और महत्वपूर्ण उपाय माना जाता है। ज्योतिषाचार्य कुंडली के अनुसार लग्न, चंद्र राशि और महादशा के आधार रत्न पहनने की सलाह देते हैं। आपने देखा होगा किकई लोग अपनी उंगलियों में रत्नों को पहनते हैं। इन रत्नों को धारण करने का अपना विज्ञान है।करियर, व्यापार और नौकरी की समस्या हो या फिर स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी दिक्कतें, माना जाता है कि रत्नों को धारण करने से कई तरह की समस्याओं में लाभ होता है। सवाल यह उठता है कि रत्नों का विज्ञान आखिर है क्या? क्या हमारे जीवन में वाकई रत्नों का प्रभाव होता है ? क्या सच में इसे पहनने से व्यक्ति का जीवन बदलता है? रत्न विज्ञान से जुड़े ऐसे ही सवालों का जवाब यह लेख आपको देगा-
विज्ञापन
1 of 16
प्राचीन काल से ही रत्नों का प्रयोग आभूषणों के रूप में किया जा रहा है और इन्हें आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व से भी जोड़ा जाता है।
- फोटो : अमर उजाला
Gemstones Science: ज्योतिष-शास्त्र में उपायों का अपना महत्व है। ग्रह दशाओं के चलते हर व्यक्ति का जीवन कहीं कहीं प्रभावित होता है। वैदिक पाराशर होरा शास्त्र हो या फिर नाड़ी ज्योतिष या फिर जेमिनी ज्योतिष हर प्राचीन ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को शांत करने के उपाय बताए गए हैं। ज्योतिषीय उपायों की अपनी कार्य प्रणाली होती है जिसमें ग्रहों की पूजा और शांति से लेकर देवताओं की पूजा-पाठ तक जैसे उपाय बताए जाते हैं लेकिन सबसे प्रचलित उपाय है रत्नों का।
जी हां ज्योतिषाचार्य कुंडली के अनुसार लग्न, चंद्र राशि और महादशा के आधार रत्न पहनने की सलाह देते हैं। आपने देखा होगा किकई लोग अपनी उंगलियों में रत्नों को पहनते हैं। इन रत्नों को धारण करने का अपना विज्ञान है। ज्योतिषीय उपायों में रत्न धारण करना सबसे सरल, प्राथमिक और महत्वपूर्ण उपाय माना जाता है। करियर, व्यापार और नौकरी की समस्या हो या फिर स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी दिक्कतें माना जाता है रत्नों को धारण करने से कई तरह की समस्याओं में लाभ होता है। सवाल यह उठता है कि रत्नों का विज्ञान आखिर है क्या? क्या हमारे जीवन में वाकई रत्नों का प्रभाव होता है ? क्या सच में इसे पहनने से व्यक्ति का जीवन बदलता है? रत्न विज्ञान से जुड़े ऐसे ही सवालों का जवाब यह लेख आपको देगा-
2 of 16
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों का जीवन में बेहद खास महत्व होता है।
- फोटो : freepik
उंगलियों में रत्न पहनने से क्या सच में बदलता है जीवन ?
प्राचीन काल से ही रत्नों का प्रयोग आभूषणों के रूप में किया जा रहा है और इन्हें आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि रत्नों को धारण करने से व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर होती हैं, साथ ही इसका किस्मत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रत्न व्यक्ति के रूप और सौंदर्य को बढ़ाने का कार्य भी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में रत्नों के प्रभाव को ग्रहों से जोड़ा जाता है। प्रत्येक ग्रह किसी न किसी रत्न से जुड़ा होता है, जिसे धारण करने पर उस ग्रह की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों का जीवन में बेहद खास महत्व होता है। इसे धारण करने पर व्यक्ति को सफलता, मानसिक शांति और मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती है।
3 of 16
आमतौर पर लोग इसे अपनी उंगलियों में धारण करते हैं, जिसका जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- फोटो : freepik
रत्नों में कितना काम करता है विज्ञान
वैज्ञानिकों के अनुसार खनिज जिसका रंग और रूप आकर्षक हो वह रत्न कहलाता है। इसकी प्रवृत्ति बेहद कठोर होती है, जो प्राकृतिक परिस्थितियों और मानवीय हस्तक्षेप के बावजूद भी टिकी रहती है। आमतौर पर लोग इसे अपनी उंगलियों में धारण करते हैं, जिसका जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसका उपयोग न केवल ज्योतिषीय उद्देश्यों बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता है। "माइंडफुलनेस" और "वेलनेस" इंडस्ट्री में क्रिस्टल थेरेपी और रत्नों का उपयोग तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
विज्ञान के अनुसार माणिक्य, पन्ना जैसे रत्नों को पहनने पर व्यक्ति की ऊर्जा में वृद्धि होती है
- फोटो : freepik
वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार कुछ रत्न जैसे कि हीरा और नीलम अपने चुंबकीय गुणों से जानें जाते हैं। इसे धारण करने पर व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है। वहीं कुछ रत्नों का हमारी ऊर्जा पर गहरा असर होता है। विज्ञान के अनुसार माणिक्य, पन्ना जैसे रत्नों को पहनने पर व्यक्ति की ऊर्जा में वृद्धि होती है और रत्न, खनिजों, कार्बनिक पदार्थों, अन्य अकार्बनिक पदार्थों, या चट्टानों से बनते हैं। इन्हें उंगलियों में धारण करने पर मनुष्य ऊर्जा क्षेत्रों के साथ परस्पर क्रिया करता है। इससे मानव शरीर में उपचार गुण भी विकसित होते हैं, जिससे व्यक्ति बीमारियों से लड़ने में कारगर होता है।
विज्ञापन
5 of 16
भारत में रत्नों का कारोबार करोड़ो रुपये का है।
- फोटो : freepik
रत्नों पर किए गए अध्ययन
स्टडी 1
अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने क्रिस्टल थेरेपी पर अध्ययन किया है। इस अध्ययन में पाया गया है कि क्रिस्टल और रत्नों को धारण करने से व्यक्ति तनाव में कमी महसूस करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।