ये आसान से ज्योतिष उपाय आपको दिलाएंगे धन की किल्लत से छुटकारा
हर व्यक्ति को समाज में रहन-सहन का स्तर सही बनाए रखने और जीवन यापन के लिए धन की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि लोग हर तरह से प्रयास करते हैं कि उनके घर में धन प्रचुरता से बना रहे, लेकिन कभी परिस्थितियां ऐसी भी होती हैं जब लाख कशिशों के बाद भी घर में धन की किल्लत बनी रहती है। धन प्राप्ति और बरकत के लिए बहुत से उपाय होते हैं लेकिन हर व्यक्ति कठिन उपायों को करने में सक्षम नहीं रहता है। धन की कमी और आर्थिक परेशानियों से जूझते लोगों के लिए ज्योतिष में कुछ ऐसे आसान उपायों के बारें में भी बताया गया है जो बेहद आसान होने के साथ कारगर भी हैं। यदि आप भी धन की किल्लत से जूझ रहे हैं तो इन आसान से उपायों को आजमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं धन प्राप्ति के आसान उपाय....
- प्रतिदिन सुबह उठकर हथेलियों के दर्शन करने चाहिए और अपने चेहरे पर तीन से चार बार फेरना चाहिए। इससे भाग्योदय होता है।
- सुबह को उठकर प्रतिदिन थोड़े से शहद का सेवन करना चाहिए।
- मंगलवार के दिन व्रत और नियमित रूप से हनुमान जी का पूजन करना चाहिए।
- यदि हो सके तो प्रतिदिन सूर्यास्त होने के बाद मीठा प्रसाद बांटना चाहिए।
- यदि आप बहुत ज्यादा धन की किल्लत से जूझ रहे हैं तो किसी योग्य पुरोहित से अभिमंत्रित मौली बंधवाना चाहिए।
- गले में चांदी की चेन धारण करनी चाहिए, परंतु चांदी की चेन धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष की सलाह अवश्य लें।
इन सब के अलावा आप यह एक कार्य और कर सकते हैं।
आठ किलों साबुत उड़द लेकर आएं और उसे बिना किसी को बताएं बहते जल में प्रवाहित करें। उसके बाद धन संपत्ति की प्रार्थना करें। इस उपाय को पूरे विश्वास के साथ करना चाहिए। यह उपाय बहुत कारगर माना गया है।