फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह के समय भूलकर भी न देखें इन चीजों को, जीवन में आएगी नकारात्मक ऊर्जा

Fri, 07 Jan 2022 08:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 08:44 AM IST
विज्ञापन
Do not see these things in the morning, negative energy may come in life
सुबह भूलकर भी न देखें ये चीजें - फोटो : istock

प्रातः काल का समय बहुत ही उत्तम माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भी सुबह के समय की बात करें तो इससे उत्तम और महत्वपूर्ण समय और कोई नहीं हो सकता। शास्त्रों के अनुसार सुबह के समय हम जिस प्रकार की ऊर्जा को रखते हैं वही ऊर्जा पूरा दिन हमारे साथ रहती है। इसलिए कहा जाता है कि प्रातः काल सकरात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए पूजा, पाठ, व्यायाम, आदि करनी चाहिए। लेकिन यदि हमने सुबह कुछ गलत चीज कर ली या गलत वस्तु देख ली तो हमारा पूरा दिन नकारात्मक ऊर्जा लिए होता है। इसीलिए हमारे धर्म शास्त्रों में सुबह उठते समय ही प्रभु का नाम लेने की बात कही गई है, ताकि दिन की शुरुआत ही सकारात्मकता के साथ हो। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमें सुबह के समय कुछ ऐसे कार्यों को करने से परहेज करना चाहिए जिससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो कार्य 

Do not see these things in the morning, negative energy may come in life
सुबह सुबह न देखें आईना 

सुबह सुबह न देखें आईना 
अक्सर देखा गया सुबह सुबह लोग अपना चेहरा आईने में देखना पसंद करते हैं लेकिन ज्योतिष के अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं है। सुबह सुबह आईना देखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इसको आप स्वयं अपने विचारों में हो रहे बदलावों में महसूस करेंगे। यदि आप सुबह उठते ही आईना देखते हैं तो ऐसे में आपके बने बनाए कार्य भी रुक जाते हैं। 

Do not see these things in the morning, negative energy may come in life
सिंक में न छोड़ें गंदे बर्तन

सिंक में न छोड़ें गंदे बर्तन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात में कभी भी रसोई गंदी नहीं छोड़नी चाहिए और न ही सिंक में गंदे बर्तन छोड़ने चाहिए। लेकिन यदि आपकी रसोई में गंदे बर्तन पड़े हैं तो सुबह उठते ही गंदे बर्तनों का न देखें। ऐसा करने से पूरा दिन तनावपूर्ण गुज़रता है और आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का ह्रास होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not see these things in the morning, negative energy may come in life
बंद घड़ी न देखें  - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

बंद घड़ी न देखें 
ज्योतिष शस्त्र के अनुसार सुबह-सुबह काभी भी बंद घड़ी पर नजर नहीं डालनी चाहिए। घड़ी का चलते रहना ही शुभ माना जाता है यदि आपने सुबह उठते ही बंद घड़ी देख ली तो आपका किसी से झगड़ा होने की संभावना है और संभव है कि इससे आपका पूरा दिन खराब हो जाए। 

विज्ञापन
Do not see these things in the morning, negative energy may come in life
vastu - फोटो : pinterest

जानवरों की तस्वीर न देखें
अक्सर देखा गया है कुछ लोग घर में जानवरों की तस्वीर लगा देते हैं। लेकिन सुबह सुबह ऐसी तस्वीरें न देखें यही आपके लिए अच्छा है। यदि गलती से भी आपकी नजर ऐसी तस्वीरों पर चली गई तो आपका पूरा दिन विवादों को सुलझाने में ही बीतेगा। यदि आप ऐसे वाद-विवाद कि समस्या से बचना चाहते हैं तो अपने कमरे में ऐसी किसी भी तस्वीर को लगाने से परहेज करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed