फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gulab ke phool ke Upay: गुलाब के फूल के 10 अचूक टोटके, खुलेंगे धन प्राप्ति के मार्ग, आप भी जानें

Sun, 17 Apr 2022 06:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 06:47 AM IST
विज्ञापन
Change your Life With These Gulab Ke Phool Ke Upay in Hindi
एस्ट्रो टिप्स - फोटो : istock

Gulab ke phool ke Upay: फूल हमारे अंतर्मन को प्रफुल्लित कर देते हैं। फूल चाहे रात रानी हो, चमेली हो, गेंदा हो या गुलाब हो, जब इन फूलों की सुगंध वातावरण में फैलती हैं तो दिल में सुकून सा आ जाता है। फूलों के राजा गुलाब जहां प्रेम का प्रतीक माना जाता है वहीं इस फूल को औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है। गुलाब सफेद, गुलाबी और लाल रंग में अधिकतर पाया जाता है।  हालांकि आजकल नीले और काले रंग के गुलाब भी पाए जाने लगे हैं। गुलाब की सुगंध से मन पवित्र और शांत बना रहता है। इससे जीवन में उत्साह बना रहता है। जहां गुलाब को आप सौन्दर्य प्रसाधन या भोजन में इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं गुलाब के फूल का टोटका हमें कई तरह की परेशानियों से भी निजात दिलाता है। इन टोटकों का उपयोग कर हम जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। इसी गुलाब के कुछ आसान से ज्योतिषीय उपाय आपको धनवान भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं गुलाब के उन उपायों के बारे में। 

Change your Life With These Gulab Ke Phool Ke Upay in Hindi
किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को हनुमान जी को 11 ताजे गुलाब के फूल अर्पित करें। - फोटो : iStock

मनोकामना पूर्ति के लिए 
किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को हनुमान जी को 11 ताजे गुलाब के फूल अर्पित करें। लगातार 11 मंगलवार तक इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामना पूर्ण करते हैं। 

Change your Life With These Gulab Ke Phool Ke Upay in Hindi
यदि आप चाहते हैं कि आपको अचानक से धन प्राप्त हो तो इसके लिए इस उपाय को जरूर आजमाएं। - फोटो : अमर उजाला

अचानक धन प्राप्ति के लिए 
यदि आप चाहते हैं कि आपको अचानक से धन प्राप्त हो तो इसके लिए इस उपाय को जरूर आजमाएं। शाम को गुलाब के फूल पर कपूर का टुकड़ा रख कर जला दें और कपूर के जल जाने के बाद वह टुकड़ा मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Change your Life With These Gulab Ke Phool Ke Upay in Hindi
मंगलवार के दिन लाल चंदन, लाल गुलाब और रोली लेकर उन्हें एक लाल कपड़े में बांध लें और उसे एक सप्ताह के लिए मंदिर में रख दें। - फोटो : istock

घर में बरकत के लिए
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे और कभी भी धन की कमी न हो तो इसके लिए मंगलवार के दिन लाल चंदन, लाल गुलाब और रोली लेकर उन्हें एक लाल कपड़े में बांध लें और उसे एक सप्ताह के लिए मंदिर में रख दें। एक सप्ताह के बाद उस लाल रंग की पोटली को घर या दुकान की तिजोरियों में रख दें। इस उपाय से पैसा पानी की तरह व्यर्थ नहीं बहेगा।

विज्ञापन
Change your Life With These Gulab Ke Phool Ke Upay in Hindi
इस उपाय से ऋण मुक्ति होगी और घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। - फोटो : istock

ऋण मुक्ति के लिए
साबुत पंखुड़ी वाले पांच गुलाब के फूल लें । इसके बाद सवा मीटर सफेद कपड़े के चारों कोनों में 4 गुलाब बांध दें और पांचवां गुलाब मध्य में डालकर गांठ लगा दें। इसके बाद इसे ले जाकर किसी बहती हुई नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से ऋण मुक्ति होगी और घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed