फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण आज, क्या भारत में रहेगा ग्रहण का साया और किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव? जानिए सबकुछ

Mon, 16 May 2022 10:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 May 2022 10:03 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Today Know About Lunar Eclipse Effects in India News in Hindi
Chandra Grahan 2022 : हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा। - फोटो : अमर उजाला

 Chandra Grahan 2022: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। दुनिया के कई हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण के नजारे को देखा जा रहा है। धार्मिक नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना गया है। ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरती जाती है। यह चंद्र ग्रहण बैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा। चंद्र ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा, ग्रहण का असर किन राशियों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा, ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं, ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा, ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें,इस ग्रहण का ज्योतिषीय और धार्मिक पहलु क्या है, गर्भवती महिलाएं इस चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का रखें खास ध्यान जैसे तमाम सवालों के बारे में आइए जानते हैं विस्तार से...



Chandra Grahan 2022 Today Know About Lunar Eclipse Effects in India News in Hindi
चंद्रग्रहण - फोटो : iStock
16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण  (Chandra Grahan Date & Time)
15 दिनों के अंतराल पर यह साल का दूसरा ग्रहण होगा,इसके पहले 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण लग था। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण हिंदू पंचांग के अनुसार वृश्चिक राशि, विशाखा नक्षत्र और परिध योग में घटित होगा।
 
Chandra Grahan 2022 Today Know About Lunar Eclipse Effects in India News in Hindi
चंद्रग्रहण - फोटो : iStock
कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण (When & Where to Watch Lunar Eclipse)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 07 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन 10 बजकर 23 मिनट पर होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Today Know About Lunar Eclipse Effects in India News in Hindi
Lunar Eclipse - फोटो : ANI
किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा। 
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Today Know About Lunar Eclipse Effects in India News in Hindi
chandra grahan
चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा (When & Where to Watch Lunar Eclipse)
साल 2022 का यह दूसरा ग्रहण मुख्य रूप से अफ्रीका,दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप,उत्तर अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से,दक्षिण अमेरिका से और एशिया के कुछ पश्चिमी भागों में दिखाई देगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed