Chaitra Navratri 2022 : नवरात्रि का पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत ही ज्यादा महत्व है। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल (शनिवार) यानि आज से 11 अप्रैल (सोमवार) तक मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन हिन्दू नववर्ष का आरंभ माना जाता है। अलग-अलग राज्य इस त्योहार को अलग-अलग नामों से पहचानते हैं, महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है जबकि कश्मीर में इसे नवरेह के नाम से जाना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ शुरू होता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में यदि श्रद्धापूर्वक माता की पूजा की जाए तो माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि आप नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के समक्ष अपनी कोई मनोकामना रखना चाहते हैं तो इन नौ दिन अपनी राशि के अनुसार विशेष मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मातारानी शीघ्र प्रसन्न होंगी और आपको इच्छित फल की प्राप्ति होगी।
Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा शीघ्र होंगी प्रसन्न, बस नौ दिन तक राशि के अनुसार करें मंत्र जाप
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को नवरात्रि के नौ दिन तक ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम: या ॐ महायोगायै नम: मंत्र का जाप करें। मेष राशि के जातकों को श्रद्धानुसार 5, 7, 9, 11, 21 माला का जाप करना चाहिए।
वृष राशि
वृष राशि के जातक अपनी मनोकामना की पूर्ति के नवरात्रि के पूरे नौ दिन ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम: या ॐ कारक्यै नम: मंत्र का जाप करें। वृषभ राशि के जातक को इस मंत्र का 7, 9, 11 माला जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से आपका मनोरथ सिद्ध होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को नवरात्रि में नौ दिनों तक रोज ॐ दुं दुर्गायै नम: या ॐ घोराये नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप कम से कम एक माला जरूर करना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ॐ ललिता देव्यै नम: या ॐ हस्त्नीयै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप नवरात्रि के नौ दिन रोजाना कम से कम 108 बार जरूर करें।