फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2021: कल से बुध के गोचर से पलट जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगा लाभ ही लाभ

Wed, 25 Aug 2021 06:12 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 25 Aug 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2021 Budh Gochar in kanya rashi know effects
बुध का कन्या राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

Budh Gochar 2021: ज्योतिष विज्ञान में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। बुध ग्रह 26 अगस्त 2021 की सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद है। कन्या राशि में ये 22 सितंबर 2021 बुधवार शाम 07 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ विशेष राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलेंगे। इस दौरान भाग्य इनका साथ देगा और राह में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं बुध ग्रह के गोचर से किन-किन राशियों को होगा फायदा।



Budh Gochar 2021 Budh Gochar in kanya rashi know effects
वृषभ राशि
वृषभ राशि

आपकी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे।

Budh Gochar 2021 Budh Gochar in kanya rashi know effects
कर्क राशि
कर्क राशि

गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाइयों में आपसी सहयोग भी बढ़ेगा। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2021 Budh Gochar in kanya rashi know effects
सिंह राशि
सिंह राशि

आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। रोजगार की दिशा में किया गया सभी प्रयास सार्थक रहेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस आने की उम्मीद। परिवार के सदस्यों का आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। लेन-देन के मामलों में अधिक सावधानी बरतें।

विज्ञापन
Budh Gochar 2021 Budh Gochar in kanya rashi know effects
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। जो भी योजना आरंभ करेंगे कारगर सिद्ध होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। शीर्ष नेतृत्व से भी संबंध बढ़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफलता के बेहतरीन योग हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed