{"_id":"62bc2b13c5bbab796f2cef7e","slug":"avoid-doing-these-work-on-thursday-guruwar-ke-din-na-kare","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guruwar Vrat Ke Niyam: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, आ सकती है आर्थिक परेशानी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Guruwar Vrat Ke Niyam: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, आ सकती है आर्थिक परेशानी
Guruwar Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बृहस्पति देव देवताओं के गुरु हैं। ये ज्ञान, धार्मिक कर्म, संतान और वृद्धि के कारक माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवगुरु का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन केले के वृक्ष की पूजा होती है। साथ ही लोग इस दिन भगवान विष्णु जी की भी आराधना करते हैं। पूजा पाठ के अलावा गुरुवार के दिन कुछ कार्य ऐसे होते हैं, जिन्हें करने की मनाही है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इससे देवगुरु बृहस्पति कमजोर होते हैं। चलिए जानते हैं उन कार्यों के बारे में...
गुरुवार के दिन न करें ये काम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि गुरुवार के दिन जो महिलाएं बाल धोती है, उनके संतान और पति दोनों के जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता हैं। साथ ही बृहस्पतिवार के दिन सिर धोने से बृहस्पति कमजोर होता है और बृहस्पति कमजोर होने से कोई भी काम सुचारू तरीके से पूर्ण नहीं हो पाता है। इसलिए इस दिन बाल न धोएं।
2 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम
- फोटो : pixabay
मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए और न ही दाढ़ी बनवानी चाहिए। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो व्यक्ति ऐसा करता है तो वह देवगुरू बृहस्पति अशुभ फल प्राप्त होते हैं।
3 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम
- फोटो : iStock
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा में सरसों के तेल या तिल के तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दिन केवल देसी घी के दीपक का ही इस्तेमाल करना चाहिए, इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम
- फोटो : iStock
मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। इस दिन पोछा लगाने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है और ईशान कोण को संबंध घर के छोटे सदस्यों से है। ऐसे में इस दिन घर में पोछा लगाने से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम
- फोटो : Pixabay
धार्मिक शास्त्रों ले अनुसार, गुरुवार के दिन केले के फल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन केले के वृक्ष की पूजा होती है और कहा जाता है कि केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।