Astrology Tips for Wealth: मां लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को अन्न, वस्त्र और धन की प्राप्ति होती है। ऐसे में हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए कोशिश करता रहता है, लेकिन कहा जाता है कि मां लक्ष्मी चंचला हैं। एक स्थान पर ठहरना उनका स्वभाव नहीं है। हालांकि यदि आप हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ उपाय करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें यदि आप प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर करते हैं तो आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। जिससे आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। प्रातः काल में मां लक्ष्मी का पूजन और उपाय करने से उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उपाय...
प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें तुलसी की पत्तियां डाल दें। अब इस पानी को घर के सभी कोनों में और मुख्य द्वार पर छिड़कें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होगा।
अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। तुलसी में जल चढ़ाते समय विष्णु जी के मंत्र, 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। इससे आपके घर की दरिद्रता दूर होगी आपके ऊपर भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा रहती है।
प्रतिदिन सुबह उठकर अपने घर की साफ-सफाई करने के बाद स्नान करें और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।
प्रतिदिन जल्दी उठकर स्नानादि करके एक तांबे के लोटे में जल और लाल सिंदूर डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी कार्य बनने लगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।