{"_id":"607577578ebc3ed37a20571b","slug":"astrology-tips-for-wealth-prosperity-and-get-blessings-of-goddess-lakshmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astrology Tips for Wealth: रोज सुबह उठकर जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Astrology Tips for Wealth: रोज सुबह उठकर जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी
Astrology Tips for Wealth : हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। कहा जाता है कि इनकी कृपा से ही व्यक्ति को अन्न, वस्त्र और धन की प्राप्ति होती है। वहीं प्रत्येक मनुष्य की कामना रहती है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहे, लेकिन कहा जाता है कि मां लक्ष्मी चंचला हैं। एक स्थान पर ठहरना उनका स्वभाव नहीं है। हालांकि यदि आप हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो ज्योतिष के कुछ उपाय करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें यदि आप प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर करते हैं तो आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिससे आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। प्रातः काल में मां लक्ष्मी का पूजन और उपाय करने से उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय...
2 of 5
रोज सुबह उठकर जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी
- फोटो : iStock
यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो रहा हो, तो घर में कलह के साथ धन हानि भी होने लगती है। नकारात्मक ऊर्जा आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डालती है। इसके लिए आप प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें तुलसी की पत्तियां डालकर कुछ देर रात दें। अब इस पानी को घर के सभी कोनों में और मुख्य द्वार पर छिड़कें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मान्यता है कि मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
3 of 5
रोज सुबह उठकर जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पूज्यनीय और पवित्र माना गया है। साथ ही इसे विष्णुप्रिया भी कहा जाता है। ऐसे में अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य रखना चाहिए और प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए। तुलसी में जल चढ़ाते समय विष्णु जी के मंत्र, 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करना चाहिए। इससे आपके घर की दरिद्रता दूर होती है आपके ऊपर विष्णु भगवान लक्ष्मी की कृपा रहती है। जिससे आपके घर में समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोज सुबह उठकर जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी
प्रतिदिन सुबह उठकर अपने घर की साफ-सफाई करने के बाद स्नान करने के बाद शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
5 of 5
रोज सुबह उठकर जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी
प्रतिदिन जल्दी उठकर स्नानादि करके सूर्य को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल और लाल सिंदूर डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी कार्य बनने लगते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि यह कार्य सुबह जल्दी उठकर कर लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।