Hindi News
›
Photo Gallery
›
Astrology
›
astrology tips for get rid of planet problems Many diseases occur due to poor state of these planets
{"_id":"5f86c6658ebc3e91b537d877","slug":"astrology-tips-for-get-rid-of-planet-problems-many-diseases-occur-due-to-poor-state-of-these-planets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन ग्रहों की अशुभ स्थिति से ही होते हैं कई तरह के रोग, जानें उपाय","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
इन ग्रहों की अशुभ स्थिति से ही होते हैं कई तरह के रोग, जानें उपाय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 14 Oct 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
planet (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी-कभी बहुत इलाज करवाने पर भी हमारा स्वास्थय खराब रहता है, दवाईयां असर नहीं करती हैं। शरीर बार-बार रोगग्रस्त हो जाता है। इसका एक कारण आपके ग्रहों की कमजोर स्थिति भी हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति हमारे जीवन के साथ स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। अलग-अलग ग्रहों की खराब स्थिति को कारण व्यक्ति कई तरह के रोगों से घिर जाता है। शुभ ग्रह भी अशुभ स्थिति में होने पर हमारे स्वासथ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। जानते हैं किन ग्रहों की खराब स्थिति के कारण आपकी सेहत हो सकती है खराब और इन ग्रहों की मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए।
2 of 4
planet
सूर्य से ही पृथ्वी पर चारों ओर प्रकाश है जिसके कारण जीवन संभव है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो यह आपको मान-सम्मान और वैभव दिलाता है लेकिन सूर्य की कमजोर स्थिति के कारण आपको सिर दर्द, टाइफाइड और आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। सूर्य को मजबूत बनाने के लिए माणिक्य धारण कर सकते हैं साथ ही सूर्य मंत्र 'ॐ हाम् हौम् सः सूर्याय नमः' का जाप करना चाहिए।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
चंद्रमा मन का कारक माना जाता है। यह भी एक शुभ ग्रह है परंतु इसकी अशुभ स्थिति के कारण आपका शरीर खांसी जुकाम जैसे रोगों से घिरा रहता है। चंद्रमा के लिए सोमवार का दिन सही माना जाता है। चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए सोमवार को व्रत करना चाहिए। भोजन में सफेद रंग की चीजों को शामिल करना चाहिए। चंद्रमा के लिए मोती धारण करना सही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मंगल ग्रह एक गर्म ग्रह माना गया है। इसकी कमजोर स्थिति के कारण रक्तचाप, खुजली, पित्त, वायु और बवासीर जैसे रोगों का सामना करना पड़ता है। इसी ग्रह के कारण लड़ाई-झगड़े जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। मंगल को शुभ करने के लिए मूंगा धारण करना चाहिए। तांबे के पात्र में खाद्य पदार्थ दान करने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।