फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Astrology Characteristics of People Born In July

ज्योतिष: जुलाई में जन्मे जातक इस मामले में होते हैं लकी, जानें इनकी खासियतें

Tue, 29 Jun 2021 12:45 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 29 Jun 2021 12:45 PM IST
सार

जुलाई माह में जन्में जातकों को समझना मुश्किल होता है। इस माह में जन्मे जातक अधिकतर भावनाओं में बहकर फैसला लेते हैं। ये अपने दिमाग की बजाय दिल की सुनना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Astrology Characteristics of People Born In July
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, जुलाई माह में जन्म लेने वाले जातकों में खास खूबियां होती है। - फोटो : Social Media

विस्तार

जुलाई कैलेंडर का सातवां महीना होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, जुलाई माह में जन्म लेने वाले जातकों में खास खूबियां होती है। दरअसल, व्यक्ति के जन्म का महीना उसके स्वभाव और गुण एवं दोष के बारे में बताता है। जुलाई माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति स्वभाव से चंचल होते हैं। इनके अंदर कई प्रकार की विशेषताएं पाई जाती हैं। माना जाता है कि जिन लोगों का जन्म जुलाई माह में होता है। वे लोग स्वभाव से मूडी होते हैं। उनका मिजाज एकदम से बदल जाता है। जैसे इस महीने जन्म लेने वाले लोग अचानक ही खुश होने लग जाते हैं और अचानक से ही इन्हें गुस्सा भी हो जाते है। इनके इस स्वभाव के कारण कई बार लोग इनसे नाराज भी हो जाते हैं। ये लोग खाने के शौकीन होते हैं। नए नए व्यंजन के स्वाद के लिए लालायित रहते हैं। आइए जानते हैं जुलाई माह में जन्म लेने वाले व्यक्तियों में और कौन-कौन सी खूबियां होती हैं।

विज्ञापन

  • जुलाई माह में जन्में जातकों को समझना मुश्किल होता है। इस माह में जन्मे जातक अधिकतर भावनाओं में बहकर फैसला लेते हैं। ये अपने दिमाग की बजाय दिल की सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार इन्हें नुकसान भी होता है और धोखा भी मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  • जुलाई माह में जन्म लेने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं, इन्हें अपना काम हर किसी से निकलवाने में महारत हासिल होती है। कूटनीति के सहारे कठिन से कठिन काम भी आसानी से हल कर लेते हैं। इस माह में जन्मे युवा अगर किसी काम को करने की एक बार ठान लेते हैं तो उसे जल्द पूरा करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

  • जुलाई माह में जन्मे लोग सरल और मीठा बोलते हैं। अपनी मीठी वाणी से आप लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। आपकी सरलता समाज में आपको अच्छी पहचान दिलाती है। परंतु कईबार लोग आपकी इस सरलता का लाभ लेने का प्रयास करते हैं जिससे आपको हानि का सामना भी करना पड़ता है।   

  • जुलाई माह में जन्म लेने वाले लोगों को पत्रकारिता, सिनेमा और खेल में अधिक रूचि होती है। यदि आप इन क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं तो इसमें अधिक सफलता पाते हैं। वहीं यदि आप किसी तरह का कारोबार करते हैं तो आप में उस कारोबार को ऊचांईओं में पहुंचाने की क्षमता होती है। अपने लक्ष्य को लेकर आपके जेहन में स्पष्टता होती है।

  • जुलाई माह में जन्मे व्यक्ति सबकी भलाई की सोचते हुए आगे बढ़ने में बहुत यकीन करते हैं, इस कारण घर में तो सबके लाड़ले होते ही हैं, समाज में भी इन्हें सम्मान मिलता है। दूसरों पर परोपकार करना, यह भाव इन्हें अच्छा इंसान बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed