Pitra Dosh Shanti Upay: कहा जाता है कि जब व्यक्ति इस संसार में जन्म लेता है, तो उसके भाग्य का निर्धारण पहले से ही हो जाता है। वहीं जन्म के बाद ज्योतिष विद्या के माध्यम से उस व्यक्ति की ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुंडली बनाई जाती है। कुंडली में कई तरह के शुभ और अशुभ योग होते हैं। कहा जाता है कि कुंडली में कुछ शुभ योग हों, तो मनुष्य को राज योग मिलता है। वहीं कुछ अशुभ योग मनुष्य से जिंदगी भर संघर्ष करवाते हैं और मेहनत के बावजूद भी सफलता हाथ नहीं लगती है। उन्हीं अशुभ योग या दोष में से एक दोष होता है पितृ दोष। ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष को अशुभ और दुर्भाग्य का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में पितृदोष का योग होता है, उन्हें तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। पितृ दोष होने पर व्यक्ति को जीवन में तरक्की भी नहीं मिलती। ऐसे में इसके निवारण के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय....
Pitra Dosh: पितृ दोष की वजह से नहीं मिल रही अच्छी नौकरी तो करें ये उपाय, जल्द दिखेगा असर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन