फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elaichi Ke Upay: छोटी सी इलायची आपको कर सकती है मालामाल, जानिए इसके अचूक उपाय

Sun, 03 Apr 2022 10:40 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Apr 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
Astro Benefits of Cardamom Elaichi Ke Upay in Hindi
छोटी सी इलायची आपको कर सकती है मालामाल - फोटो : iStock

Elaichi Ke Upay in Hindi: भारतीय रसोई में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका उपयोग तंत्र-मंत्र व ज्योतिष उपायों में किया जाता है। ऐसी ही एक चीज है छोटी इलाइची। छोटी इलायची अपनी खुशबू के लिए जानी जाती है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि चाय और खाने में स्वाद बढ़ाने वाली छोटी सी इलायची आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगा सकती है? जी हां, किचन में मसालों के तौर पर इस्तेमाल होने वाली छोटी इलायची ना सिर्फ खाने को दोगुना स्वादिष्ट बनाती है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। छोटी इलाइची के उपायों से जीवन की बड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इलायची के कुछ टोटके आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप इलायची के जरिए अपनी किस्मत को पलट सकते हैं और कामयाबी हासिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं.... 

Astro Benefits of Cardamom Elaichi Ke Upay in Hindi
छोटी सी इलायची आपको कर सकती है मालामाल - फोटो : iStock
धन प्राप्ति के लिए के लिए उपाय 

अगर आप आर्थिक संकट से परेशान हैं। पैसे आते तो हैं, लेकिन पास में टिकते नहीं तो अपने पर्स में या जहां भी आप पैसे रखते हैं वहां पर 5 हरी इलायची रखें। ऐसा करने पर आय में वृद्धि होती है और पैसे कम खर्च होते हैं। 

Astro Benefits of Cardamom Elaichi Ke Upay in Hindi
छोटी सी इलायची आपको कर सकती है मालामाल - फोटो : iStock
दरिद्रता दूर करने के लिए उपाय 

दरिद्रता दूर करने के लिए के लिए किसी दरिद्र असहाय या किन्नर को एक सिक्का दान करें, साथ ही उसे हरी इलायची खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा नियमित तौर पर करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Benefits of Cardamom Elaichi Ke Upay in Hindi
छोटी सी इलायची आपको कर सकती है मालामाल - फोटो : iStock
नौकरी में प्रमोशन के लिए करें उपाय 

नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो एक हरे कपड़े में इलायची को बांधकर रात में तकिए के नीचे रख दीजिए। फिर सुबह उठ कर किसी भी व्यक्ति को दे दीजिए। इससे आपको प्रमोशन मिल सकता है।

विज्ञापन
Astro Benefits of Cardamom Elaichi Ke Upay in Hindi
छोटी सी इलायची आपको कर सकती है मालामाल - फोटो : Pixabay
शुक्र को मजबूत करने के लिए उपाय

यदि आपका शुक्र कमजोर है, तो एक लोटा जल में दो इलायची डालकर आधा जल होने तक उबालें। अब इसे पानी में मिलाकर स्नान करें। स्नान करते समय ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली का जाप करें, इस उपाय को कर शुक्र को मजबूत कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed