प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश भर के किसानों को उनकी 10वीं किस्त जल्द ही मिलने वाली है। पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना की मदद से करोड़ों किसानों को इसका सीधा आर्थिक लाभ मिला है। हालांकि कई किसान ऐसे भी हैं, जो कुछ गलतियों के कारण सरकार की इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। भारत में ऐसे कई किसान हैं, जिनकी किस्त आना बंद हो चुकी है। इसके पीछे की मुख्य वजह नाम की स्पेलिंग में गलती और बैंक के अकाउंट डिटेल्स में त्रुटियों का होना है। इसी वजह से उनकी किस्त अभी भी अटकी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में कई किसानों का पेमेंट फेल हो चुका है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन त्रुटियों के बारे में, जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे किसान सम्मान निधि के तहत आने वाली आपकी किस्त अटक सकती है।
किसान सम्मान निधि योजना: उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों का पेमेंट फेल, आप भी करेंगे ये गलतियां तो नहींं आएगी किस्त
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन