देश के किसानों को फायदा पहुंच सके, इसके लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनके जरिए किसानों को लाभ पहुंचता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए। दरअसल, इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। हालांकि, ये पैसा एक साथ न देकर हर चार महीने में तीन किस्त के रूप में दिया जाता है। सरकार द्वारा ये मदद सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। ऐसे में सरकार द्वारा दी गई मदद सही तरीके से किसानों को मिल जाती है। इस बीच सरकार ने घोषणा की है कि इस योजना की 10वीं किस्त पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराना जरूरी होगी। ऐसे में अब तक आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो चलिए हम आपको इसे करने के आसान तरीके के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61b9c53545b0fe712443df31","slug":"how-to-kyc-of-pm-kisan-samman-nidhi-yojana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 10वीं किस्त के लिए अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, तो घर बैठे इस आसान तरीके से करें","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 10वीं किस्त के लिए अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, तो घर बैठे इस आसान तरीके से करें
Wed, 15 Dec 2021 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 15 Dec 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। यहां से आप अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इस वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाने के बाद आपको किसान कॉर्नर के नाम से एक विकल्प मिलेगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है, क्योंकि इसी के जरिए आप ई-केवाईसी को पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको यहां जाकर अपनी सभी जानकारी भरनी है। यहां आपसे आपकी कुछ जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सीएससी केंद्र पर भी करवा सकते हैं
- अगर आप ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी इसे करवा सकते हैं।