भारत सरकार कई तरह की योजनाएं लाती रहती है, ताकि जरूरतमंदों को फायदा पहुंचाया जा सके। गांव से लेकर शहरों में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा लाई जाती है। वहीं, लोग भी इनका लाभ लेते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना का मकसद किसानों को आर्थिक रूप से मदद करना है। नए साल की पहली तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 10वीं किस्त जारी की, जिसे सीधा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया। इसमें 2 हजार रुपये दिए गए। हालांकि, अभी कई किसानों के खाते में ये पैसे नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में अगर आप इस किस्त से जुड़ी या इस योजना से जुड़ी कोई बात जानना चाहते हैं या फिर अपनी शिकायत को आगे पहुंचाना चाहते हैं। तो हम आपको इसके लिए कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए इनके बारे में जानते हैं...
{"_id":"61d7ee9e7196b133187faa05","slug":"do-you-know-about-pm-kisan-samman-nidhi-yojna-complaint-toll-free-number-and-email-id","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan: अगर नहीं आई है 10वीं किस्त या करनी है शिकायत, तो इन चार तरीकों से मिल सकती है मदद","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
PM Kisan: अगर नहीं आई है 10वीं किस्त या करनी है शिकायत, तो इन चार तरीकों से मिल सकती है मदद
Fri, 07 Jan 2022 01:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
पहला तरीका
- दरअसल, अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई शिकायत है या किसी तरह की मदद चाहिए, तो आप पीएम किसान की हेल्पलाइन 0120-6025109 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दूसरा तरीका
- वहीं, आप अपनी बात आगे पहुंचाने के लिए पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011—23381092, 23382401 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपको जरूरी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
तीसरा तरीका
- आप अपनी समस्या को टोल फ्री नंबर के जरिए भी आगे बता सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल करना पड़ेगा। इसके अलावा आप पीएम किसान की नई हेल्पलाइन 011-24300606 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
चौथा तरीका
- अगर आप कॉल पर मदद नहीं लेना चाहते हैं या किसी कारण आपका संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो आप ईमेल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करना होगा।