फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2022: क्या किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा ये बजट, जानिए सरकार ने किए हैं क्या बड़े एलान?

Tue, 01 Feb 2022 02:16 PM IST
संकल्प सिंह कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 01 Feb 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
Budget 2022 Will farmer get benefit with this budget know what big announcements have the government made
क्या किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा ये बजट, जानिए सरकार ने किए हैं क्या बड़े एलान? - फोटो : self

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश किया है। इस बीच सरकार ने देश के विभिन्न सेक्टरों के लिए कई बड़े एलान किए हैं। देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा कृषि से जुड़ा हुआ है। ऐसे में कृषि क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा लिए गए हर एक निर्णय का देश में व्यापक असर पड़ता है। बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े एलान किए हैं। सरकार के इन फैसलों से किसानों को क्या लाभ पहुंचेगा आइए जानते हैं -



बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा एलान किया है कि अब न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इससे पहले एमएसपी का पैसा किसानों तक मंडियों और आढ़तियों के जरिए पहुंचता था। सरकार के इस फैसले से भ्रष्टाचार रोकने में मदद मिलेगी। इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।

Budget 2022 Will farmer get benefit with this budget know what big announcements have the government made
क्या किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा ये बजट, जानिए सरकार ने किए हैं क्या बड़े एलान? - फोटो : DD News

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि सरकार ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का काम करेगी। सरकार के इस फैसले से जैविक खेती करने वाले किसानों को काफी लाभ मिलेगा। बजट 2022 में इस बात का एलान किया गया है कि अब किसानों के खेतों की जमीन का डिजिटलीकरण भी होगा।

Budget 2022 Will farmer get benefit with this budget know what big announcements have the government made
क्या किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा ये बजट, जानिए सरकार ने किए हैं क्या बड़े एलान? - फोटो : Istock

इसके अलावा सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर उन किसानों की मदद करेगी, जो फलों और सब्जियों की उन्नत किस्म की खेती करते हैं। इसके अलावा किसानों को डिजिटल सर्विस के अंतर्गत खाद, बीज, दवाई, दस्तावेज आदि से संबंधित सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2022 Will farmer get benefit with this budget know what big announcements have the government made
क्या किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा ये बजट, जानिए सरकार ने किए हैं क्या बड़े एलान? - फोटो : iStock

केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए 1400 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य 62 लाख लोगों के लिए पेयजल मुहैया कराना, 9.1 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि की सिंचाई और 103 मेगावाट विद्युत का उत्पादन करना है। इस परियोजना से न केवल किसानों बल्कि कई लोगों को पीने के लिए साफ पानी मिलेगा। इसकी मदद से झांसी, महोबा, ललितपुर एवं बांदा के करीब 20 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Budget 2022 Will farmer get benefit with this budget know what big announcements have the government made
क्या किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा ये बजट, जानिए सरकार ने किए हैं क्या बड़े एलान? - फोटो : Istock
आम बजट 2022-23 से सरकार का उद्देश्य किसानों को डिजिटलीकरण से जोड़ना है। केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से कई किसानों और आम नागरिकों को फायदा पहुंचगा। किसानोंं के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस बजट में कई सकारात्मक कदम उठाए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed