वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को संसद में साल 2022-23 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। इसमें कई अहम घोषणाएं की गईं। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि अब एमएसपी का पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। एक तरफ जहां इस बजट में किसानों के लिए कुछ सौगातें मिलीं, वहीं दूसरी तरफ करोड़ों किसानों को सिर्फ मायूसी हाथ लगी है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को इस बजट से लेकर काफी उम्मीदे थीं। अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। कहा जा रहा था कि इस वित्त वर्ष में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि 6 हजार रुपये से बढ़कर 8 हजार हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आइए इस पूरी खबर के बारे में जानते हैं विस्तार से...
{"_id":"61f92f5290db194d0a1159da","slug":"budget-2022-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-amount-did-not-increase-will-be-6000","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget 2022: करोड़ों अन्नदाताओं को हाथ लगी मायूसी, नहीं बढ़ी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
Budget 2022: करोड़ों अन्नदाताओं को हाथ लगी मायूसी, नहीं बढ़ी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम
Tue, 01 Feb 2022 06:44 PM IST
आशिकी पटेल
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
नहीं बढ़ी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं बढ़ी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम
- फोटो : istock
किसानों को थी उम्मीदें
- पीएम किसान योजना का मुख्य उद्देश्य देश के करोड़ों अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को सुधारना है। कोरोना काल किसानों को भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों को उम्मीद थी कि सरकार इस बजट में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ा सकती है।
नहीं बढ़ी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम
- फोटो : istock
दरअसल, पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने की मांग पहले भी कई बार उठ चुकी है, लेकिन अब तक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में देश के करोड़ों किसानों को उम्मीद थी कि इस बजट में किसान योजना की राशि में बढोत्तरी का ऐलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं बढ़ी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम
- फोटो : iStock
योजना के तहत अभी कितनी मिलती है रकम?
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को छह हजार रुपये दिए जाते हैं। करीब दस करोड़ से अधिक किसान इस योजना के तहत लाभ पाते हैं। सरकार लाभार्थी किसानों को हर चार महीने पर दो-दो हजार रुपये की किस्त करके कुल छह हजार रुपये देती है।
विज्ञापन
नहीं बढ़ी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम
- फोटो : istock
नए साल पर सरकार ने दिया था 10वीं किस्त का तोहफा
- साल के पहले ही दिन केंद्र सरकार ने किसानों को योजना के तहत दो हजार रुपये का तोहफा दिया था। 1 जनवरी 2022 को देश के करीब 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 10वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किये गए थे।