फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   white chairs are main reason for dropping catch

युवराज सिंह क्यों टपका रहे हैं कैच, जानिए कारण!

Tue, 25 Mar 2014 05:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Mar 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
white chairs are main reason for dropping catch
यह किसी भी क्रिकेटप्रशंसक को विश्वास नहीं हो रहा है कि ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह लगातार कैच टपका रहे हैं।
विज्ञापन


युवराज के एक दशक पुराने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऐसा पहली बार हो रहा है जब वे इतना खराब क्षेत्ररक्षण कर रहे हैं।

वह इससे पहले भी कई बार बल्ले से आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं लेकिन उस दौरान मैदान पर उनकी चपलता में कोई कमी नहीं आती थी। बल्ले की असफलता को युवराज सिंह शानदार कैच लपकने और रन रोककर दूर करने की कोशिश तो करते ही थे। लेकिन कैच टपकाने के लिए सिर्फ युवराज ही दोषी नहीं है बल्कि कुछ अन्य कारण हैं जिससे कैच छूट रहे हैं।

युवराज ही नहीं अन्य भी टपका रहे कैच

white chairs are main reason for dropping catch

लंबे समय बाद युवराज को जब टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया तो लगा कि एक बार फिर वह क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में छक्कों की बरसात करेंगे, लेकिन टूर्नामेंट में भारत दो मैच खेल चुका है लेकिन वह अभी भी बल्‍ले से जूझ रहे हैं।

युवराज का आउट ऑफ फॉर्म होना तो समझ में आता है लेकिन उनसे कैच छूटे तो इसे क्या कहा जाएगा। पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने कैच टपकाए।

लेकिन टूर्नामेंट में भाग ले रही टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य शीर्ष टीमों के भी खिलाड़ी आसान कैच टपका रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी छूटे थे 4 कैच

white chairs are main reason for dropping catch

यह महज संयोग नहीं हो सकता कि बांग्लादेश के तीन मैदानों पर खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों में एक ही स्टेडियम में कैच छूट रहे हैं।

भारत ने अपने दोनों शुरुआती मैच मीरपुर के शेर-ए-बंगाल स्‍टेडिम में खेले और दोनों ही मैचों में कई कैच छूटे थे। इस मैदान पर जो कैच छूटे हैं उनमें से ज्यादातर डीप स्‍क्वायर लेग और मिडविकेट की दिशा में छूटे।

रविवार को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले गए मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया जिसमें कंगारू क्रिकेटरों ने चार आसान कैच टपकाए। ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जिसे काफी अनुशासित माना जाता है और खिलाड़ी कैच का कोई मौका आसानी से नहीं गंवाते।

विज्ञापन

सफेद कुर्सियां हैं कैच छूटने का अह‌म कारण!

white chairs are main reason for dropping catch

अब बात करते हैं कि खिलाड़ी मीरपुर के स्टेडियम में कैच क्यों टपका रहे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकर रहीम इस समस्या का हल ढ़ूंढ़ते हुए बताते हैं कि जब आप वेस्ट एंड पर फील्डिंग करते हैं तो वहां पर सफेद बॉल को देखना संभव नहीं हो पाता। इसका मुख्य कारण यह है कि स्टेडियम के वेस्ट एंड के तरफ की कुर्सियां सफेद हैं और इस कारण जब गेंद हवा में आती है तो साफ नहीं दिखाई देती।

कैच छूटने का दूसरा अहम कारण यहां की फ्लड लाइटें भी हैं। फ्लड लाइट्स के टॉवर बहुत नीचे हैं, इसलिए मिडविकेट की ओर क्षेत्ररक्षण के दौरान फील्डरों को काफी तकलीफ होती है।

कुर्सी-फ्लड लाइट के अलावा यह भी है दिक्कत

white chairs are main reason for dropping catch
सफेद कुर्सी और फ्लड लाइट के अलावा एक और समस्या है जिस कारण कैच छूट रहे हैं।

कैच लपकने और सही से पकड़कर थ्रो करने में ओस भी दिक्कत पैदा कर रहा है। ओस के कारण गेंद ‌गीली हो जा रही है जिसे सही तरीके से पकड़ने में दिक्कत आ रही है।

यही कारण है कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बेहतरीन फील्डरों (सुरेश रैना, विराट कोहली और रोहित शर्मा) को विकेट के पास लगा रहे हैं जबकि युवराज सिंह और रवींद्र जडेजा को सीमारेखा के पास तैनात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed