फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   virat kohli bags cricketer of the year

कोहली या धवन को नहीं मिला लोकप्रिय खिलाड़ी का पुरस्कार

Tue, 03 Jun 2014 06:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Jun 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
virat kohli bags cricketer of the year

दो दिन पहले खत्म हुए आईपीएल 7 में विराट कोहली भले ही चमत्कारिक प्रदर्शन न कर पाएं हों लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका बल्ला जमकर बोलता रहा है।

विज्ञापन


पिछले दो-तीन सालों में कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में जमकर रन बनाए हैं और अपने इसी शानदार फॉर्म के कारण वह तीनों प्रारूपों में आईसीसी की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल होने वाले एकमात्र क्रिकेटर भी हैं।
विज्ञापन


कोहली आईपीएल के इस सत्र में 14 मैचों में वह महज 2 अर्धशतक ही लगा पाए। बावजूद इसके उन्हें क्रिकेट के एक और बड़े सम्मान से नवाजा गया है। कोहली के अलावा कुछ और भारतीय क्रिकेटरों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली को एक और बड़ा सम्मान

virat kohli bags cricketer of the year
मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली को सिएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में सिएट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर घोषित किया गया है।


25 साल के बल्‍लेबाज ने पिछले साल कई बेहतरीन पारियां खेली थी। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सर विवियन रिचर्ड्स के सबसे तेज 5 हजार रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी। करियर की शुरुआत में उन्हें वनडे का क्रिकेटर समझा जाता था लेकिन उन्होंने खुद को एक टेस्ट बल्‍लेबाज के रूप में भी स्‍थाप‌ित किया।

कोहली ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में और फिर इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच में शतक लगाया था हालांकि टीम इंडिया को इन दोनों देशों में टेस्ट में जीत नसीब नहीं हुई थी।

वनडे क्रिकेट के बेस्ट खिलाड़ी बने शिखर

virat kohli bags cricketer of the year
कोहली के अलावा उनके साथी और बाएं हाथ के बल्‍लेबाज शिखर धवन को इंटरनेशनल वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। धवन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय करियर में वापसी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्हें पिछले साल जून में इंग्लैंड में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन बल्‍लेबाजी के लिए याद किया जाता है।

बांग्लादेश के आलराउंडर साकिब अल हसन को टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया।

जॉनसन ने पांच महीने पहले खत्म हुए एशेज सीरीज में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। पिछले साल रिटर्न एशेज सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया आई इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज 0-5 से हार गई थी।

सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर का सम्मान उथप्पा को

virat kohli bags cricketer of the year

कर्नाटक के बल्‍लेबाज रॉबिन उथप्पा के लिए पिछला सत्र बेहद शानदार रहा था। उनकी टीम ने रणजी ट्रॉफी के अलावा ईरानी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इसके बाद उथप्पा ने आईपीएल के इस सत्र में भी लाजवाब प्रदर्शन किया।

रविवार को खत्‍म हुए आईपीएल सात में सर्वाधिक रन बनाने वाले उथप्पा को वर्ष के घरेलू क्रिकेटर का पुरस्कार मिला। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा उन्‍‌होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर और 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य सैयद किरमानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारतीय को नहीं मिला लोकप्रिय खिलाड़ी का तमगा

virat kohli bags cricketer of the year

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खास गेंदबाज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इंडियन प्लेयर ऑफ द ईयर का विशेष अवार्ड दिया गया।

अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान विजय जोल को वर्ष के युवा भारतीय खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम साल के शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप की उपविजेता रही थी। हालांकि उन्होंने अपनी अगुवाई में टीम को पाकिस्तान को हराकर एशिया चैंपियन बनवाया था। जोल ने रणजी क्रिकेट में महाराष्ट्र के ‌लिए उपयोगी योगदान दिया था।

जबक‌ि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के आतिशी और किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी चुना गया। उन्हें इंटरनेशनल पॉपुलर च्वाइस अवार्ड दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed